टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Horrific road accident near toll plaza, high speed bike hits, tragic death of a young man, mourning in the family, police engaged in investigation
बिलासपुर : मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे और रायपुर के पास नेशनल हाईवे-130सी पर हुए इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक शुभम साहू पिछले तीन दिनों से अपने किसी निजी काम के सिलसिले में मुंगेली जिले के भटगांव प्रवास पर था और काम खत्म कर वापस अपने घर बिलासपुर लौट रहा था. वापसी के दौरान मुंगेली टोल प्लाजा के पास अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक जबरदस्त टक्कर का शिकार हुई.
हादसा इतनी भयावह था कि शुभम को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया. वहां से गुजर रहे राहगीरों की खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को प्राथमिक सहायता देते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल (SIMS Hospital) रेफर किया गया.
दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही ज्यादा खून बहने और गंभीर चोटों की वजह से शुभम की सांसे थम गईं. सिम्स के डॉक्टरों ने उसे देखते ही ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया. फिलहाल अस्पताल की खबर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए मामले की डिटेल जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_



