इंसानियत शर्मसार, रायपुर में दुष्कर्म की शिकार 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, 61 वर्षीय पड़ोसी पर रेप का आरोप, हिरासत में आरोपी

Humanity shamed, 15 year old rape victim in Raipur gives birth to a child, 61 year old neighbour accused of rape, accused in custody

इंसानियत शर्मसार, रायपुर में दुष्कर्म की शिकार 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, 61 वर्षीय पड़ोसी पर रेप का आरोप, हिरासत में आरोपी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक 15 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है. जिसके बाद एक साल से चल रहे दुष्कर्म का राज खुला. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के 61 वर्षीय पड़ोसी को हिरासत में ले लिया है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार रोजी-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है. उनके मुताबिक किशोरी पिछले कुछ महीनों से पेट दर्द की शिकायत करती थी. लेकिन उन्हें कभी भी उसके गर्भवती होने का शक नहीं हुआ. हाल ही में जब किशोरी ने  जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया. तो पूरे परिवार के होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने फौरन पुलिस को खबर दी. पीड़िता और नवजात बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है. फिलहाल, दोनों अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं.
परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले रायपुर नगर निगम का कर्मचारी 61 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने करीब एक साल से किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा. आरोपी की पीड़िता के घर से निकटता ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है.
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए पीड़िता, नवजात शिशु और आरोपी के DNA सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. DNA रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी की संलिप्तता की अंतिम पुष्टि हो सकेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और रिश्तों पर से भरोसे को तार-तार कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB