मगरलोड में मानवता शर्मसार: सड़क किनारे धमेले में मिला नवजात शिशु, मितानिनों ने पुलिस को दी खबर, इलाके में मचा हड़कंप
Humanity shamed in Magarlod: Newborn baby found in a roadside dump, relatives informed the police, panic spread in the area
धमतरी/मगरलोड : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना मगरलोड क्षेत्र से सामने आई है. जहां एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया. यह हृदयविदारक मामला बड़ी करेली चौकी के भेंड्री मार्ग का है. जहां सोमवार सुबह खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों को सड़क किनारे एक लाल रंग के धमेले से बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी. जब ग्रामीणों ने धमेले को खोलकर देखा तो उसमें एक नवजात बच्चा पड़ा हुआ था.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने सुबह-सुबह लाल रंग की प्लास्टिक की थैली में एक नवजात शिशु को देखा. फौरन इसकी खबर पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुँची और बच्ची को फौरन उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने फौरन गांव की मितानिन को बुलाया. मितानिन ने मौके पर पहुंचकर शिशु की हालत की जांच की.
वहाँ मितानिनों ने बच्ची को दूध पिलाकर उसकी भूख शांत की. इसके बाद नवजात को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया जहां एसएनसीयू वार्ड में बच्ची को भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक नवजात की उम्र करीब 10 से 12 दिन की है और नवजात का इलाज इससे पहले भी हो चुका है. फिलहाल बच्ची का वजन बहुत कम है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
और फौरन स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को खबर दी. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने नवजात को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल के में रेफर किया गया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक नवजात की हालत स्थिर है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है. चिकित्सकों की एक टीम उसकी लगातार देखरेख कर रही है.
वहीं इस अमानवीय घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिशु को किसने और किन परिस्थितियों में वहाँ छोड़ा. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अस्पतालों में हाल ही में हुई प्रसव की जानकारी भी जुटा रही है.
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कई लोग नवजात को गोद लेने की इच्छा भी जता रहे हैं.
यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि समाज के संवेदनशील पहलुओं पर भी सवाल उठाती है. शिशु सुरक्षित है, यह राहत की बात जरुर है. लेकिन यह जरुरी है कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि समाज के संवेदनशील पहलुओं पर भी सवाल उठाती है. शिशु सुरक्षित है, यह राहत की बात जरुर है. लेकिन यह जरुरी है कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



