रात में खाना खाकर सोए, सुबह बिस्तर में मिली महिला की लाश, होटल संचालक पति फंदे से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों में गुस्सा

They slept after having dinner at night, in the morning the dead body of the woman was found in the bed. The hotel owner husband was found hanging from the noose, sensation spread in the area, anger among the villagers

रात में खाना खाकर सोए, सुबह बिस्तर में मिली महिला की लाश, होटल संचालक पति फंदे से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों में गुस्सा

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारा में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां पति-पत्नी की लाश घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में दहशत फैल गई. पति की लाश फांसी पर लटकी मिली तो वहीं पत्नी दुपट्टा कसा गले के साथ मृत पाई गई. पड़ोसियों ने सुबह घर का दरवाजा खोलकर देखा तो उसके बाद पुलिस को खबर दी गई. इस घटना के बाद परिजनों ने चक्का जाम कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पति जगमोहन देवांगन उम्र करीब 40 साल घर के पंखे से फांसी पर लटका मिला. जबकि पत्नी जमुना बाई उम्र करीब 40 साल पलंग पर मृत हालत में पाई गई. पत्नी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था. सुबह करीब 7 बजे कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर बच्चों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो यह दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया. फौरन इसकी खबर गांव वालों को दी गई और फिर पुलिस को खबर की गई.
बताया जा रहा है कि मृतक दंपत्ति गांव में ही छोटा सा होटल चलाते थे.  इनके दो बेटे और एक बेटी है. रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। इसी बीच रात में वारदात हुई है. घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. खबर मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है.
घटना के बाद से परिवार वाल गुस्से में हैं. आक्रोश में आकर स्वास्थ्य केंद्र के सामने चक्का जाम कर दिया. वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. परिवार ने आरोपियों को फांसी की सजा देने और उचित कार्रवाई की मांग की है. मौके पर पुलिस बल पहुंचा. घटना के बाद ग्रमीणों सड़क को जाम कर दिया और मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया.
आशंका जताई जा रही है कि, किसी बात पर विवाद हुआ होगा. जिसके बाद पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाई होगी. हालांकि परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के मुताबिक दंपती के बीच कोई विवाद नहीं था. पुलिस परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t