रायपुर व भिलाई की हुसैनी सेना द्वारा पहलगाम हत्याकांड के आरोपियों का पुतला दहन, मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

Hussaini Sena of Raipur and Bhilai burnt effigies of the accused of Pahalgam massacre, paid tribute to the dead, raised slogans of Pakistan Murdabad

रायपुर व भिलाई की हुसैनी सेना द्वारा पहलगाम हत्याकांड के आरोपियों का पुतला दहन, मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

हुसैनी सेना द्वारा पहलगाम हत्याकांड के आरोपियों का पुतला दहन, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर : रायपुर जिला हुसैनी सेना द्वारा पहलगाम में हुए 27 निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध स्वरुप राजीव गांधी चौक पर रायपुर मुस्लिम समाज की युवा शाखा RHS हुसैनी सेना के द्वारा आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया औरर पहलगाम कांड में शहीद हुए मृतको को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई.
जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, शहर अध्यक्ष मोहम्मद सुफी ओवैस, शहर कार्य अध्यक्ष अशफाक खान और रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष इसरार खान ने बताया कि देश को झकझोर देने वाली पहलगाम हत्याकांड जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. यह अति निंदनीय घटना है. इसके विरोध स्वरुप आतंकवाद का पुतला जलाया गया और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए राजीव गांधी चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और भारत सरकार से मांग की गई है कि ऐसे आतंकी जो देश के लिए नासूर है इन्हें खोज के निकाल कर इन्हें श्रीनगर के लाल चौक पर गोली मार दी जाए यह मांग मुस्लिम समाज करता है.
हुसैनी सेना के एहतेशाम हुसैन, शेख अकरम ने बताया कि इस घटना से पूरा देश और प्रदेश सदमे में है और हमारे छत्तीसगढ़ रायपुर के एक प्रतिष्ठित नागरिक की भी निर्मम हत्या कर दी गई जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती. हम भारत सरकार से मांग करते हैं ऐसे आतंकियों को जिससे देश-प्रदेश का सदभाव खतरे में पड़ जाए ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हरकत को दिया अंजाम… जिनकी मृत्यु हुई, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए- पूर्व मंत्री अकबर

रायपुर : दिग्गज कांग्रेस नेता और तीन बार के मंत्री रहे मोहम्मद अकबर ने पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए हमले को आतंकवादियों की कायराना हरकत करार दिया है. उन्होंने पहलगाम में आतंकियों की गोली से मृत रायपुर से कारोबारी दिनेश मिरानिया तथा सभी 28 मृत पर्यटकों को शहीद का दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार से की है. मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मोहम्मद अकबर ने कहा कि अपने प्राणों की आहूति देने वालों को शहीद का दर्जा दिया जाना उनके प्रति सम्मान का प्रतीक होगा.
मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री अकबर ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है. इससे राजधानी रायपुर और छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में गुस्सा है. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में छत्तीसगढ़ समेत देशभर के पर्यटक हैं. जो अपने घर लौटने के लिए परेशान हैं. लेकिन विमानन कंपनियों ने इस आपदा में भी अवसर ढूंढ लिया है. ऐसा पता चल रहा है कि विमान कंपनियों ने किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी है. इसने पर्यटकों की परेशानी और बढ़ा दी है. पूर्व मंत्री ने सरकार से मांग की है कि विमानन कंपनियों का किराया नियंत्रित किया जाए और परेशान पर्यटकों को उनके घर भिजवाने के लिए तत्काल व्यवस्था करवाई जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मुस्लिम समाज ने घोर निंदा कर उठाई सूक्ष्म जांच की मांग

रायगढ़ : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का सर्व मुस्लिम समाज रायगढ़ ने कड़ी निंदा करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है. सर्व मुस्लिम समाज रायगढ़ के सरपरस्त शेख कलीमुल्लाह वारसी सदर हाजी अशरफुद्दीन चिश्ती नायब सदर हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन, मोहम्मद जावेद,शब्बीर भाई, भोलू अली जाफरी, सेक्रेटरी अब्दुल कदीर साबरी खजाँची मोहम्मद मतीन कुरैशी .प्रवक्ता सैय्यद शाहबाज रिजवी, इमरान आलम खान ,कानूनी सलाहकार एडवोकेट असलम खान, एडवोकेट डॉ मुशर्रफ अली, संगठन सचिव शब्बीर अहमद साबरी, शमशुल कादरी प्रचार सचिव सैयद असगर साबरी सह सचिव सैय्यद साबीर, मुमताज़ आलम, हिदायत खान फिरोज अली ईरानी आदि ने कहा इस कायराना हमले की जितना निंदा की जाए कम है. आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई हो.
यह सिर्फ देश के दुश्मन नहीं है. बल्कि कश्मीरीयो के भी दुश्मन है. जम्मू कश्मीर राज्य का पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है. इस हमले के बाद पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा, आम कश्मीरी को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा. हम मोदी सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जावे ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो.सर्व मुस्लिम समाज ने कहा कि पुलवामा की तरह यह मामला ठंडे बस्ते में नहीं जाना चाहिए. बल्कि इस घटना की सूक्ष्म जांच होनी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

भिलाई में राष्ट्रीय हुसैनी सेना ने फूंका आतंकवाद का पुतला: पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि… पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

भिलाई : दुर्ग जिला हुसैनी सेना द्वारा पहलगाम में हुए 26 निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध स्वरूप आज राष्ट्रीय हुसैनी सेना वा भिलाई मुस्लिम समाज के द्वारा सुपेला घड़ी चौक पर आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया. और पहलगाम कांड में शहीद हुए मृतको को श्रद्धांजलि दी गई. इस विरोध प्रदर्शन में भिलाई के सुपेला घड़ी चौक में सैकड़ों की तादाद में हुसैनी सेना वा मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए.समाज के लोगो ने विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद,आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए. इसके बाद सभी ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का पुतला दहन किया.
दुर्ग जिला राष्ट्रीय हुसैनी सेना के जिला अध्यक्ष सोहेल राईन ने बताया कि देश को झकझोर देने वाली पहलगाम हत्याकांड जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. अति निंदनीय घटना है. इसके विरोध स्वरुप आतंकवाद का पुतला जलाया गया और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए सुपेला घड़ी चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और भारत सरकार से मांग की गई है कि ऐसे आतंकी जो देश के लिए नासूर है इन्हें खोज- के निकाल कर इन्हें श्रीनगर के लाल चौक पर गोली मार दी जाए यह मांग मुस्लिम समाज करता है.
इस घटना से पूरा देश और प्रदेश सदमे में है और हमारे छत्तीसगढ़ रायपुर के एक प्रतिष्ठित नागरिक की भी निर्मम हत्या कर दी गई जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती भारत सरकार से मांग करते हैं ऐसे आतंकियों को जिससे देश प्रदेश का सदभाव खतरे में पड़ जाए ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए.
इस कार्यक्रम गोल्डी भाई,गुफरान, सुहैल अहमद,परवेज सलमानी, रमजान, जिम्मी, इरफान, इमरान, अज्जू अहमद चौहान, जानी भाई, मोहम्मद गोस, हैदर, यासीन भाई, लल्लू भाई, लुकमान, अरमान राजा, मोहम्मद अफजल, अफसर, सदाकत, शोएब, मासी आजाद, फैजान भाई, दानिश, मोहम्मद वसीम, जामुल से जावेद अली, जिब्रान अहमद,शकलेन्न अहमद,अरमान अली, फरदीन खान, समीर अली, रमजानी खान, इजमामुल हक मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB