'एक नया रफी पैदा कर लूंगा', BR चोपड़ा के सिर चढ़कर बोल रही थी शोहरत, 'वक्त' ने 1 मिनट में निकाली हेकड़ी
बॉलीवुड संगीत की दुनिया में एक सिंगर ऐसा है, जिसका नाम हर कोई लेता है. इनके बिना संगीत की बातचीत अधूरी सी लगती है. हम बात कर रहे हैं मोहम्मद रफी की. इनके गाए गीतों में आज भी कशिश बरकरार है और आज भी सुनने वाले इनके दीवाने हो जाते हैं.
बॉलीवुड संगीत की दुनिया में एक सिंगर ऐसा है, जिसका नाम हर कोई लेता है. इनके बिना संगीत की बातचीत अधूरी सी लगती है. हम बात कर रहे हैं मोहम्मद रफी की. इनके गाए गीतों में आज भी कशिश बरकरार है और आज भी सुनने वाले इनके दीवाने हो जाते हैं. रफी जितने अच्छे सिंगर थे, उतने ही अच्छे इंसान थे और कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं करते थे. सादगी से रहने वाले रफी साहब से एक बार बीआर चोपड़ा नाराज हो गए थे और उन्होंने उनका बायकॉट कर दिया था.
मोहम्मद रफी साहब के लिए कहा जाता है कि वे अपने काम को लेकर बहुत संजीदा थे. साथ ही वे बेहद सरल स्वभाव के थे, यही वजह है कि कभी भी उनकी किसी से तकरार नहीं होती थी. लेकिन एक बार बीआर चोपड़ा ईगो सामने आ गया था और यही उनके लिए परेशानी बन गया था.
भारतीय सिनेमा में बीआर चोपड़ा एक बड़ा नाम रहे हैं. उनकी बनाई कई फिल्में आज भी याद की जाती हैं. 15 अगस्त 1954 को बीआर चोपड़ा फिल्म ‘नया दौर’ लेकर आए थे. दिलीप कुमार, वैजयंती माला, अजीत, जीवन, जॉनी वॉकर जैसे कलाकार इस फिल्म में शामिल थे.



