अभनपुर इलाके में अज्ञात कारणों से युवक और नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

In Abhanpur area, a young man and a newly married woman committed suicide by hanging themselves for unknown reasons. Police is investigating both the cases.

अभनपुर इलाके में अज्ञात कारणों से युवक और नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान गोपाल साहू के रुप में हुई है. जो झांकी का निवासी बताया गया है. घटना देर रात की बताई जा रही है.खुदकुशी की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. अभनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर जरुरी कार्रवाई की जा रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. ताकि खुदकुशी के पीछे की वजह साफ हो सके.

गोबरा नवापारा : नवापारा क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. परिजनों ने घटना की खबर पुलिस को दी. पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 मई को ग्राम चिपरीडीह में नवविवाहिता प्रेमा साहू पति रुपेश साहू ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि मृतका का पति अपने काम से बाहर गया हुआ था. वहीं उसके जेठ सतीश साहू और जेठानी जमनी साहू किसी काम से नवापारा आए हुए थे. महिला के सास-ससुर पारिवारिक समारोह में दूसरे गांव गए हुए थे. प्रेमा साहू घर पर अकेली थी.
शाम करीब 5 बजे महिला जेठ और जेठानी नवापारा से लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. उसने अपने चचेरे भाई की मदद से दूसरे दरवाजा खोलकर अंदर गया. इसी बीच रुपेश साहू भी अपने काम से लौट आया था. रुपेश जब अपने कमरे में गया तो देखा कि उसकी पत्नी प्रेमा ने छत पर लगे हुक से गमछा के सहारे फांसी लगा ली है. घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को दी गई.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामला नवविवाहिता का होने की वजह से तहसीलदार को खबर दी गई. तहसीलदार और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है. खुदकुशी की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस परिजनों के बयान ले रही है. और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB