धमतरी जिले में 10 रुपये की लालच देकर 9 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
In Dhamtari district, a 9-year-old boy was allegedly raped after being lured with Rs 10; the police arrested the accused and sent him behind bars.
धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 9 साल के मासूम बच्ची के साथ 55 साल के शासकीय कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक 9 साल की बच्ची सरकारी क्वार्टर की तरफ आई थी. वहीं पर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ड्रेसर रमाकांत पटेल उम्र 58 साल पिता बृजलाल पटेल ग्राम गोरी थाना शाहपुर जिला मऊगंज मध्य प्रदेश हाल मुकाम मगरलोड मौजूद था. बच्ची को देखते ही उसने 10 रुपये देकर खाली क्वार्टर में जाने कहा. बच्ची वहां गई तो उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.
किसी तरह बच्ची अपनी आपको छुड़ाकर भाग गई और आप बीती अपने परिजनों को बताई. परिवार वालों की रिपोर्ट पर पुलिस ने रमाकांत पटेल के खिलाफ 18,6 पाक्सो, बीएनएस की धारा 65,65 (2) के तहत गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



