मां ने 15 दिन के नवजात को कुएं में फेंक कर ली जान, दांतों के साथ पैदा होने पर माना अपशुकन, पुलिस भी हैरान, अंधविश्वासी महिला गिरफ्तार

A mother killed her 15-day-old newborn by throwing him into a well. She believed the baby was born with teeth, and the police were shocked. The superstitious woman was arrested.

मां ने 15 दिन के नवजात को कुएं में फेंक कर ली जान, दांतों के साथ पैदा होने पर माना अपशुकन, पुलिस भी हैरान, अंधविश्वासी महिला गिरफ्तार

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मां की शर्मनाक करतूत ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. अन्धविश्वास में अपने ही बच्चे की जान ले ली. अपने 15 दिन के बेटे को कुएं में फेंककर उसकी जान हत्या कर दी. मामला बोड़ला थानाक्षेत्र अंतर्गत के नवाटोला (रानीदहरा) गांव का है. आरोपी मां की पहचान समरौतिन बाई बैगा उम्र 23 साल के रुप में हुई है. समरौतिन बाई बैगा थाना तरेंगांव के चेंदरा दादर की रहने वाली है. अन्धविश्वास के कारण समरौतिन बाई ने परिजनों के बहकावे में आकर गांव के कुएं में अपने नवजात को फेंककर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर की सुबह गांव के कुएं में एक नवजात का शव तैरता मिला था. जिसे देखकर सभी की रुह कांप उठी. इसकी खबर पुलिस को दी गयी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
वहीँ, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला की टीम द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की गई.
पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने बच्चे की मां को हिरासत में लिया. उससे पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल किया. पूछताछ में उसने बताया कि करीब 15 दिन ग्राम मुडघुसरी में प्रसव हुआ था. बच्चा जन्म के समय से ही दो दांतों के साथ पैदा हुआ था. इसे अपशगुन मानते हैं. जब वह नवजात को लेकर अपने मायके नवाटोला रानीदहरा आयी तो अपने परिजनों के बहकावे में आकर गांव के कुएं में जीवित नवजात को फेंककर उसकी हत्या कर दी.
घटना का रिकायेशन गवाहों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी सहित कराया गया और पंचनामा तैयार किया गया. साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t