सत्संग आश्रम में 2 नाबालिग छात्राओं का 8 महीनों से बेहोश कर रेप, एक लड़की प्रेग्नेंट हुई तो हुआ खुलासा, प्रसाद में नशा मिलाने वाला सेवादार मोहनलाल गिरफ्तार
In Satsang Ashram two minor girl students were raped after rendering them unconscious for 8 months one girl was revealed to be pregnant Sevadar Mohanlal who mixed intoxicants in the Prasad was arrested
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास आश्रम के परिसर में खेलने आती दो नाबालिग छात्राओं से रेप का मामला सामने आया है. वहां के 75 साल के सेवादार पर आरोप है कि उसने 8 माह तक प्रसाद देने के बहाने नशीली मीठी गोली में नशा मिलाकर उन्हें खिलाकर बच्चियों से रेप किया. एक नाबालिग बच्ची के चार माह की प्रेगनेंट हो जाने पर घटना का खुलासा हुआ. पीड़ित पक्ष के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सत्संग व्यास परिसर में खेलती थी बच्चियां
बुलंदशहर जनपद के स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं जिनकी उम्र करीब 14 साल के आसपास है. कक्षा 6 व 7 की छात्रा हैं. दोनों गांव के कस्तूरबा स्कूल में पढ़ती हैं. दोनों अलग-अलग परिवार से हैं. वे रोज अपने गांव के पास स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास आश्रम के परिसर में खेलने के लिए जाती थी. वहां पर एक सेवादार मोहनलाल काम करता था जो कि इन बच्चियों को प्रसाद के नाम पर नशीली मीठी गोली खिला देता था और इनके साथ रेप किया करता था. आठ माह से सेवादार लगातार गंदी हरकत को अंजाम दे रहा था.
छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो सामने आया सच
मामला तब खुला जब कक्षा सात की छात्रा के पेट में दर्द होना शुरु हुआ. परिजनों ने बेटी की डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि वह चार माह की प्रेग्नेंट है. जब परिजनों ने बिटिया से इसके बारे में पूछा तो उसने परिवार वालों को सारी बात बताई.
दूसरी बच्ची ने भी बताई पूरी कहानी
इसके बाद बेटी ने यह भी बताया कि उसके साथ दूसरी उसकी सहेली भी आश्रम में जाती थी. ऐसे में उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई. दूसरी छात्रा ने भी यही बात बताई. तब जाकर दोनों परिवारों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सेवादार मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया और दोनों बच्चियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.
छात्रा के घरवालों ने बताया कि सेवादार बुजुर्ग है. इस वजह से कोई भी उस पर शक नहीं करता था. गांव के कई परिवार के बच्चे अक्सर सत्संग भवन में खेलने जाते थे. सत्संग के दौरान महिलाएं भी वहां जाती थीं. उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह सत्संग भवन के अंदर रेप जैसी घिनौनी वारदात कर सकता है.
आरोपी ने कबूला जुर्म
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आश्रम में एक सेवादार ने दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया है. इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है. एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को इस घिनौनी करतूत के बारे में पता चला. कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी मुख्य सेवादार मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



