राजधानी में फिर बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक, आरोपी फरार, लोगों में दहशत का माहौल
In the capital, miscreants again attacked a youth with a knife, his condition is critical, the accused is absconding, there is an atmosphere of panic among the people
रायपुर : राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम के सामने और मंदिर के पास मंदिर के पास चार बदमाशों ने शिवकुमार साहू पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. चाकू मारने वाले आरोपी का नाम लक्की यादव है. इस वारदात में घायल शिवकुमार साहू को फौरन इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस हमले में चार आरोपी शामिल थे. घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है. रेलवे स्टेशन परिसर में हुई इस वारदात से यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



