घर के बाहर अकेले मिलने पर अश्लील हरकतें और दी धमकी, नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी संतोष को गिरफ्तार कर भेजा जेल
In the case of molestation of a minor, the police arrested the accused neighbor Santosh and sent him to jail.
रायगढ़ : कोतरारोड़ पुलिस ने बालिका उम्र 12 साल से छेड़खानी के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष महंत उम्र 42 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अप्रेल 2026 को थाना कोतरारोड़ में बालिका के परिजन थाना आए. जिन्होंने प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी को घटना के बारे में बताया कि 12 अप्रैल को उसकी लड़की डरी सहमी सी थी. तब उसकी मां ने लड़की से पूछा तो बताई कि पडोसी संतोष चौहान चार-पांच दिनों से लगातार छेड़खानी कर रहा है. 11 अप्रैल को जब पापा ड्यूटी पर और मम्मी जंगल लकड़ी लेने गई थी. बालिका घर के सामने कपड़ा धो रही थी. उस समय भी संतोष चौहान गंदे इशारे कर छेड़खानी किया और घर में किसी को नहीं बताना कहकर धमकी दिया.
डीएसपी अजय नागवंशी द्वारा बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराकर मेडिकल कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर जाकर धर दबोचा गया. कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थाना कोतरारोड़ में आरोपी संतोष चौहान के खिलाफ अपराध क्रमांक 117/2026 धारा 79 भारतीय न्याय संहिता, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



