तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 2 खालें जब्त, वन विभाग को तस्करों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, तेंदुए की खाल के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार
Interstate smuggling gang busted, 2 skins seized, Forest Department achieves major success against smugglers, 9 smugglers arrested with leopard skins
बलरामपुर : वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, वन मंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की खबर पर यह कार्रवाई की.
टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की. तलाशी के दौरान उनके पास से तेन्दुआ की एक खाल बरामद हुई. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया. जिनके पास से एक और खाल जब्त की गई.
वन विभाग की संयुक्त टीम ने तेंदुआ खाल तस्करी के मामले में झारखण्ड, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के आरोपियों को गिरफ्तर किया है. आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9.39 (1) घ. 3 (क), (ख), (ग), 48 (क), 50, 51, 52 (भारतीय तेन्दूआ अनुसूची-भाग-1 के अनुसूची क्र.16-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है।) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
जगबीर सिंह पिता स्व शिव प्रसाद गोंड़ उम्र 38 साल निवासी झारखंड गढ़वा धुरकी
तेजबली प्रताप सिंह पिता जगबीर गोंड़ उम्र 25 साल निवासी झारखंड गढ़वा धुरकी
श्यामसुन्दर पिता स्व सुकुल खैरवार उम्र 49 साल निवासी सूरजपुर रमकोला बेदमी
शिवधन पिता श्यामसुन्दर खैरवार उम्र 24 साल निवासी सूरजपुर रमकोला बेदमी
रामतरास पिता बिगन हरिजन उम्र 52 साल निवासी सूरजपुर रमकोला बेदमी
राहुल पिता रामतरास हरिजन उम्र18 साल निवासी सूरजपुर रमकोला बेदमी
राम प्रसाद आ. देवराज खैरवार उम्र 24 साल निवासी यूपी सोनभद्र अन्नपारा ग्राम रणहोर
उमेश कुमार पिता स्व कैलाश प्रसाद कहार उम्र 40 साल निवासी सोनभद्र बीजपुर चेतवा
गोरेलाल बोध पिता चरकू चमार उम्र 36 साल निवासी बलरामपुर रघुनाथनगर सरना
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



