रायपुर में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल के दौरान जवान घायल, कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर हादसे का शिकार, हॉस्पिटल में भर्ती

Jawan injured during final rehearsal of Republic Day parade in Raipur, Deputy Collector in Kabirdham becomes victim of accident, admitted in hospital

रायपुर में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल के दौरान जवान घायल, कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर हादसे का शिकार, हॉस्पिटल में भर्ती

रायपुर में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल के दौरान जवान घायल

रायपुर : गणतंत्र दिवस परेड की फ़ाइनल रिहर्सल पर अश्वारोही दल का एक जवान अचाानक घोड़े के उपर से गिर पड़ा. उसे अस्पताल पहुंचाया गया. करतब दिखाते समय अचानक बैलेंस बिगड़ा और जवान नीचे गिर गया. और फिर उठ नहीं पाया.
गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरु हो चुकी है. गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का लाइव प्रसारण किया जाता है. इसका लाइव प्रसारण टीवी पर 'दूरदर्शन' पर होता है. आप इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी देख सकते हैं. यहां पर आप 26 जनवरी को होने वाली परेड बिल्कुल लाइव नजर आने वाली है. परेड सुबह 10.30 बजे से शुरु हो जाएगी. ऑल इंडिया रेडिया पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा. लैपटॉप, मोबाइल फोन पर भी आप इसे देख सकते हैं. यानी किसी भी डिवाइस में स्ट्रीमिंग कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर हादसे का शिकार, हॉस्पिटल में भर्ती

कबीरधाम : तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो की टक्कर से डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. यह हादसा कलेक्ट्रेट के सामने हुआ. सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन लंच करने अपने घर जा रहे थे. इस दौरान कलेक्ट्रेट के सामने ही तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो ने डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI