कमार महिला का तेंदुआ ने किया शिकार, घर से घसीटकर ले गया जंगल, इधर भालू के हमले से बुजुर्ग हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
Kamar woman was hunted by leopard dragged from home to forest here old man injured due to bear attack admitted to hospital
कमार महिला का तेंदुआ ने किया शिकार, घर से घसीटकर ले गया जंगल
धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड में तेंदुआ एक बुजुर्ग महिला को जंगल के अंदर उठाकर ले गया.इसके बाद उसका शिकार कर लिया. बुजुर्ग महिला का शव क्षत विक्षत हालत में जंगल के अंदर मिला है. आपको बता दें कि जंगली जानवर के हमले से ये जिले में दूसरी मौत है.
मिली जानकी के मुताबिक गुरुवार सुबह मगरलोड में बुजुर्ग महिला सुखवती कमार उम्र 70 साल घर में अकेली सोई हुई थी. घर में दरवाजा नहीं होने की वजह से तेंदुआ अंदर घुस गया और सुखवती कमार को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया. तेंदुए ने महिला के शरीर के आधे हिस्से को बुरी तरह से नोंचकर खाया है. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बता दें कि एक दिन पहले एक हाथी के बच्चे ने नगरी क्षेत्र में घर अंदर से एक 4 साल की बच्ची को पटक कर मार डाला था. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. तेंदुआ रात के वक्त चहलकदमी करते हुए शिकार की तलाश में गांव में घुसता है. कुछ दिन पहले सिंगपुर बस्ती में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के आने की तस्वीर कैद हुई थी. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा था कि तेंदुआ मकान में घुसने की जगह तलाश कर रहा है. मकान में घुसने की जब जगह तेंदुए को नहीं मिलती तो वो वहां से रफूचक्कर हो जाता है. इसी तेंदुए ने अब महिला को शिकार बनाया है.
मगरलोड इलाके के उत्तर सिंगपुर रेंज अंतर्गत ग्राम मड़ेली में बुजुर्ग सुखवती कमार घर मे सो रही थी रात में तेंदुए ने बुजुर्ग महिला को घर से ले जाकर जंगल मे ले गया. महिला की लाश जंगल मे क्षत विक्षत हालत में मिली है. मृतिका के परिजनों को 6 लाख की आर्थिक मदद जल्द दी जाएगी - कृष्ण जाधव,डीएफओ
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भालू के हमले से घायल बुजुर्ग का चल रहा इलाज
सरगुजा : सरगुजा जिले में उदयपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम खम्हरिया भालू के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग खेतं में लगे फसल को देखने गया था. तभी भालू ने पैर और जांघ पर हमला कर दिया. घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल बुजुर्ग का नाम 63 वर्षीय राम प्रताप गुप्ता बताया जा रहा है. भालू के हमले के बाद खम्हरिया गांव में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
तेंदुए के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, क्षत विक्षत हालत में मिली लाश, इलाके में दहशत
कांकेर : कांकेर जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर कोदागांव में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. खबर पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक जंगल में सड़क किनारे आराम कर रहा था. तभी तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया. जब ग्रामीणों ने मृतक की क्षत विक्षत लाश जंगल में देखा तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई. तत्काल वन विभाग को इसकी खबर दी गई. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक के शव को अस्पताल पहुंचा दिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



