राजिम में स्वरोजगार योजना के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, महिला समूह बनाने का झांसा, रायपुर निवासी आरोपी सत्येन्द्र गिरफ्तार
Lakhs of rupees were defrauded from women in the name of self-employment scheme in Rajim, false promise of forming women's group, accused Satyendra, resident of Raipur, arrested
गरियाबंद/राजिम : स्वरोजगार योजना के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को राजिम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिलाने का सपना दिखाकर लगभग 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। अब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई 2025 को प्रार्थिया ममता साहू पति सतीष कुमार उम्र 42 साल साकिन परसदाजोशी थाना राजिम जिला गरियाबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2024 में सत्येन्द्र सोनकर निवासी रायपुर फोन कर बताया कि स्वाभिमान फाउंडेशन के तरफ से महिलाओ को स्वरोजगार के लिए अगरबती पैकिंग, पेन पेंसिल पैकिग एवं सेनेटरी पैड व अन्य काम करने पर घर बैठे काम मिलेंगा.
सत्येन्द्र सोनकर प्रार्थीया के गांव आकर बताया कि स्वाभिमान फाउडेशन योजना के जरिए चार से पांच महिलाओ का एक-एक समूह बनाना है और फाउडेशन की तरफ से हर समिति को घर बैठे स्वरोजगार के लिए अगरबती पैकिग, पेन पेंसिल पैकिग एवं सेनेटरी पैड अन्य सामान पैकिग के लिये समूह मे मशीन और अन्य कच्चा सामान दिया जाएगा. पैकिग करने के बाद उक्त सामान को फांउडेशन जरिए बाजार में बिक्री किया जाएगा. समूह का खाता खुलवाने के लिए हरसमूह को 20000 रुपये देना होगा.
कहने पर प्रार्थिया के द्वारा 20000 रू नगद दिया गया. महिला समूह के नाम पर आसपास गांव के अन्य महिलाओं से करीबन 15 लाख रूपये ठगी किया. लंबे समय तक कोई काम, मशीन या सामान न मिलने पर जब महिलाएं संपर्क करने लगीं तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा और फिर मोबाइल बंद कर फरार हो गया.
राजिम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरु की. तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की खबर पर आरोपी के कृत्य अपराध धारा 318 (4) भारतीय न्याय सहिंता का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी सत्येन्द्र सोनकर उम्र 42 साल निवासी रामकुंड, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया.
थाना प्रभारी राजिम ने बताया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से महिला समूहों को निशाना बनाया और ‘स्वरोजगार’ का नाम लेकर लाखों की ठगी की. आगे की पूछताछ में अन्य पीड़ितों की तादाद बढ़ने की संभावना है.
???? विशेष तथ्य:
• आरोपी स्वयं गांव-गांव जाकर झांसा देता था
• महिलाओं से समूह बनवाकर 20-20 हजार रूपए वसूले
• किसी को न मशीन दी, न रोजगार मिला
• 15 लाख से अधिक की ठगी की पुष्टि
आरोपी
सत्येन्द्र सोनकर पिता स्व नागेन्द्र सोनकर उम्र 42 साल साकिन बिन्नी सोनकर स्कूल के पास रामकुण्ड रायपुर थाना आजाद चौंक जिला रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



