राजधानी में देर रात होटल-ढाबा-पान दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई, दुकान खुले रखने पर 11 गिरफ्तार, एक भी मालिक नहीं!
Late night action taken against hotel, dhaba and paan shop owners in the capital; 11 arrested for keeping shops open, not a single owner found!
रायपुर : थाना तेलीबांधा ने देर रात विभिन्न होटल, ढाबा और पान दुकानों के देर तक खुले रहने और नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सघन कार्रवाई की. इस मामले में कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और उन्हें SDM न्यायालय में पेश किया गया.
पुलिस ने बताया कि 11 आरोपियों पर धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई है. कार्रवाई के दौरान आरोपी देर रात खुले रहने वाले होटल, ढाबा और पान दुकानों में पाए गए. थाना तेलीबांधा की टीम ने बताया कि शहर में इन स्थानों पर देर रात तक संचालन करने से इलाके में शोर-शराबा और सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं. नागरिकों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सघन जांच और छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को हिरासत में लिया और जरुरत दस्तावेजों के साथ SDM न्यायालय में पेश किया.
रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर होटल ढाबों के कर्मचारी हैं. एक भी मालिक, संचालक नहीं हैं.
समीर मंडल, पिता सुनील मंडल, उम्र 40 साल पता माना कैंप थाना माना
ऋषभ मोटवानी, पिता स्व महेश मोटवानी, उम्र 28 साल पता देवेंद्र नगर सेक्टर 5 थाना देवेंद्र नगर
ऐश्वर्या वाघ, पिता श्याम वाघ, उम्र 31 साल पता लक्ष्मी नगर झंडा चौक टिकरापारा
विनोद तमांग, पिता प्रेम तमांग, उम्र 41 साल पता मौली पारा मस्जिद के पास थाना तेलीबांधा
सत्यनारायण यादव, पिता टीकाराम यादव, उम्र 20 साल पता ओमाया गार्डन के पास अग्रवाल फार्म हाउस थाना तेलीबांधा
मंगल यादव, पिता सुखचंद यादव, उम्र 19 साल पता फूंड हर सुराना प्लाट थाना तेलीबांधा
आदित्य गुप्ता, पिता दीपक गुप्ता, उम्र 27 साल पता 15 आनंद नगर थाना तेलीबांधा
अभिषेक श्रीवास्तव, पिता पुनीत श्रीवास्तव, उम्र 27 साल पता देवेंद्र नगर गुरुद्वारा के पास थाना देवेंद्र नगर
किशोर रोहिरा, पिता स्व श्याम लाल रोहिरा, उम्र 45 साल पता श्रीजी कचनार थाना न्यू राजेंद्र नगर
सनी नागपाल, पिता मदन मोहन नागपाल, उम्र 35 साल पता मकान नंबर 22 श्रीजी कचनार अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर।
हिमांशु नागपाल, पिता विजय नागपाल, उम्र 22 साल पता राजेंद्र पार्क कॉलोनी थाना न्यू राजेंद्र नगर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



