मां दुर्गा के दर्शन कर लौटी नवविवाहिता की फंदे पर झूलती मिली लाश, दुपट्टे से लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
The body of a newlywed woman, who had returned from a Durga puja, was found hanging from a noose. She had hanged herself with her scarf, causing panic in the area and prompting police to investigate.
जांजगीर-चांपा : नवरात्र के बीच जांजगीर-चांपा जिले के खोकसा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई. मायके आई नवविवाहिता नम्रता सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े एक बजे पति-पत्नी नैला दुर्गा उत्सव देखकर लौटे थे. इसके बाद सभी लोग सो गए. देर रात घरवालों ने देखा कि नम्रता कहीं गायब है. काफी तलाश के बाद पता चला कि वह पास ही बंद पड़े रामरतन साहू के मकान में चली गई थी. छत के रास्ते अंदर पहुंचकर कमरे का शटर खोला और दुपट्टे से फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



