रायपुर कलेक्ट्रेट में टला बड़ा हादसा, अचानक बिल्डिंग की छत गिरने से हड़कंप, मची अफरा तफरी, प्रशासन ने जताई चिंता, निरीक्षण कराने का आदेश
A major accident was averted at the Raipur Collectorate. The roof of the building suddenly collapsed, causing panic. The administration expressed concern and ordered an inspection.
रायपुर : राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया. सुबह करीब 4 बजे कक्ष नंबर 8 की छत अचानक ढह गई. जिसके बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. मलबे में कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज दब गए. शुक्र है कि यह घटना भोर में हुई. जब कमरा खाली था. वरना बड़ा नुकसान हो सकता था.
मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट परिसर की आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के कक्षा की छत गिरी. जिससे कमरे के अंदर पड़ी फाइल धूल में दब गई. रायपुर कलेक्ट्रेट की इमारत लंबे समय से रखरखाव की कमी से जर्जर हो चुकी है. इस वजह से यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने-जाने वाली जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. जहां कभी भी इसी तरह का हादसा हो सकता है. इस कक्ष के स्टाफ को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया.
यह कमरा रिकॉर्ड रुम के तौर पर इस्तेमाल होता था. हाल ही में यहां काम करने वाले कर्मचारियों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया था. जिसके कारण हादसे के समय कमरा खाली था. अगर कर्मचारी मौजूद होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.
बताया जाता है कि महिला कर्मचारी अक्सर इस कमरे में दोपहर का भोजन करती थीं. छत गिरने से कमरे में रखे कई जरुरी दस्तावेज मलबे और धूल में दब गए.
हादसे के बाद मौके पर अधिकारी और स्टाफ पहुंचे और मलबे को हटाने के साथ-साथ गिरा हुआ रिकॉर्ड भी सुरक्षित किया जा रहा है. प्रशासन ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है और भवन की स्थिति का जल्द निरीक्षण कराने का आदेश दिया है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



