पाण्डुका में तेंदुए का आतंक, खेत में तेंदुआ ने किया गाय का शिकार, गौवंश की ले ली जान, फैली सनसनी. ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Leopard terror in Panduka, leopard hunted a cow in the field, killed the cow, sensation spread. An atmosphere of panic among the villagers

पाण्डुका में तेंदुए का आतंक, खेत में तेंदुआ ने किया गाय का शिकार, गौवंश की ले ली जान, फैली सनसनी. ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गरियाबंद/पाण्डुका : वन परिक्षेत्र पांडुका के अंतर्गत ग्राम तौरेंगा के एक किसान के खेत में बीती रात एक गाय का तेंदुआ द्वारा शिकार कर पीछे के कुछ हिस्सा का खाकर खेत में छोड़ दिया. कुछ दिनों पहले आसपास दो बच्चे के साथ घूम रही मादा तेंदुआ को देखा गया है. ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों की भूख मिटाने के लिए यह शिकार किया है. ग्राम के मौलीपारा मोहल्ले से करीब आधा किलो मीटर दूर गाय का शिकार बीती रात हुआ है.
वही मोहल्ले वालों की माने तो जतमई मार्ग में करीब 8-10 लावारिश गायों का झुंड बैठा हुआ था. और शिकार हुई गाय इन्हीं में से एक हैं. सुबह जब किसान अपने खेत गया तो खेत में मरे पड़े मवेशी को देखकर ग्रामीणों को बुलाया फिर बिट गॉर्ड लोकेश श्रीवास को जानकारी दी गई.
मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराई गई तो यह मवेशी का कोई मालिक नहीं मिला. जिस पर लावारिश मवेशी मानकर पंचनामा बनाया गया. ऐसे तो इस गांव के आसपास जंगली जानवरों की कमी नहीं है. खासकर, तेंदुआ, भालू, हिरण, नीलगाय, लकड़बग्घा सहित शाकाहारी और मांसाहारी जंगली जानवरों की बहुतायत है.
लेकिन शिकारियों की वजह से बीते कुछ सालों में लगातार शिकार से इन पशु पक्षियों की तादाद में काफी कमी आई है. जानकारों की माने तो यहां के जंगली जीवो की तस्करी विदेशों तक है. साथ ही यहां के हिरणों की शिकार करने शिकारी राजधानी से आते हैं और अत्याधुनिक हथियारों से शिकार कर फुर्र हो जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t