डिवाइडर से टकराई पेड़ से टकराई तेज रफ्तार महिंद्रा थार, हादसे में 5 युवक घायल, 2 की हालत नाजुक, गाड़ी का बोनट चकनाचूर

Mahindra Thar collided with a divider and a tree, 5 youths injured in the accident, 2 in critical condition, car bonnet shattered

डिवाइडर से टकराई पेड़ से टकराई तेज रफ्तार महिंद्रा थार, हादसे में 5 युवक घायल, 2 की हालत नाजुक, गाड़ी का बोनट चकनाचूर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की घटना सामने आई है. जहां वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकरा गई. गाड़ी में 5 लोग सवार थे. जिसमें 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इस सड़क हादसे के बाद तेलीबांधा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. जहां से घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब रात 11 बजे के आसपास होटल नीलम के पास काले रंग की महिंद्रा थार कार नम्बर CG04 PR 1539 में 5 लोग सवार होकर तेज रफ्तार में राम मंदिर चौक से फूंडहर की तरफ जा रहे थे. तभी गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी टकराते ही पास के पेड़ में जा घुसी. जिससे महिंद्रा थार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
इस हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों युवक गाड़ी के सामने सीट पर सवार थे. वहीं तेन युवकों को हल्की चोटें आई हैं. रायपुर पासिंग की है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t