फिर सुर्खियों में मेकाहारा हॉस्पिटल, तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौके पर युवक की मौत, अस्पताल परिसर और प्रबंधन में मचा हडकंप
Mekahara Hospital in the news again, patient jumped from the third floor, young man died on the spot, panic in the hospital premises and management
रायपुर : मेकाहारा अस्पताल में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. इस हादसे के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मचा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक पंडरिया ग्राम तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी संतोष ध्रुव उम्र 38 साल 21 जुलाई से रेबीज बीमारी का इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ था. संतोष ध्रुव का इलाज तीसरी मंजिल के आईसोलेशन वॉर्ड में चल रहा था. वहीं आज युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया. इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है कि मेकाहारा प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने में लगे हुए हैं. पीएम रिपोर्ट नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों को भटकना पड़ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



