गौवंश काटते रंगे हाथ पकड़ा गया अधेड़, भीड़ ने की जमकर पिटाई, पुलिस ने गौमांस के साथ आरोपी विदेशी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Middle aged man caught red handed while slaughtering cow, mob beat him up badly, police arrested the foreigner accused with cow meat and sent him to jail
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिला अंतर्गत हिर्री थाना क्षेत्र से गौवंश कटाई का मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ व्यक्ति को गौवंश का मांस काटते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गौवंश का मांस जब्त कर लिया. अधेड़ विदेशी पर आरोप है कि वह मांस काटकर खाने के लिए रख रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर 2025 को पुलिस को खबर मिली कि ग्राम धौराभाठा भुलकहां मंदिर रोड किनारे मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति गौवंश बछड़े का मांस काट रहा है. खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डेरहाराम टंडन के दिशा-निर्देश परबिलासपुर रोजगार थाना हिर्री से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
पुलिस ने गौमांस काटकर खाने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी की पहचान विदेशी मेहर पिता ईतवारी मेहर उम्र 45 साल निवासी धौराभाठा थाना हिर्री के रुप में हुई. पुलिस ने मौके से गौवंश का मांस जब्त किया और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/2025 धारा 5, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया।हिर्री पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया.
डीएसपी रश्मित कौर चावला ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विदेशी मेहर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



