जहरीली शराब पीने के बाद दो लोगों की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े ग्रामीण
Two people died during treatment after consuming poisonous liquor, angry villagers blocked the road, villagers adamant on demanding action
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां के करही गांव में जहरीली शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत को गई. मृतकों की पहचान सूरज यादव और मनोज कश्यप के रूप में हुई है. दोनों ने गांव के कोचिया के पास से शराब खरीदा था. जिसे पीने के बाद दोनों की मौत हो गई. दोनों युवक करही गांव के रहने वाले थे. यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर मृतक सूरज यादव और मनोज कश्यप ने गांव के ही कोचिया भोला टंडन से अंग्रेजी शराब खरीदा था. जिसे शराब पीने के बाद दोनों युवक बेहोश हो गए. जिसके बाद परिजनों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान सारंगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं परिजनों ने शराब में जहर मिलाये जाने का गंभीर आरोप लगाया है.
शराब पीने से 2 युवकों की मौत के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सबेरे 9 बजे बिर्रा के चौक में चक्काजाम कर सड़क पर बैठ गए. जिससे हसौद-शिवरीनारायण और भटगांव-चांपा-कोरबा मार्ग पर यातायात ठप हो गया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की.
कोचिया भोला टंडन पर अवैध तरीके से शराब बिक्री करने के आरोपी लगे हैं. वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह घटना सक्ती जिले में अवैध और जहरीली शराब के खतरे को उजागर करती है.
सारंगढ़ पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंजतार करना होगा.और मर्ग कायम कर केस की डायरी बिर्रा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया. बिर्रा पुलिस और एसडीओपी ने करही गांव में जाकर लोगों से पूछताछ शुरु की.
युवकों के बेहोश होने वाली जगह से एक देशी शराब की बोतल भी मिली है. बरामद शराब की बोतल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. मौत का सटीक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि युवकों ने शराब कहां से खरीदी थी. पुलिस शराब की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.
आपको बता दें ये वही करही गांव है जहां कुछ दिन पहले शराब पार्टी के बहाने बुलाकर, शराब पिलाकर युवा उप सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



