अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा, महिला से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास, विरोध करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Murder of an unidentified woman revealed, attempt to have physical relations with the woman, boyfriend kills girlfriend when she resists, accused arrested

अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा, महिला से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास, विरोध करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा/पसान : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पसान चन्द्रपाल खांडे एवं संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या की गुत्थी सुलझाई गई. पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रामचरण काशीपुरी पिता स्व भंजूराम उम्र 61 वर्ष साकिन पसान जिला कोरबा की रिपोर्ट पर एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30-35 साल का शव अस्त-व्यस्त हालत में बहखाभर्रा जंगल में महुआ पेड़ के पास पड़े होने की खबर मिली. इस खबर पर थाना पसान में मर्ग क्रमांक 21/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच शुरु की गई.
शव पंचनामा और शिनाख्तगी के दौरान गनपत सिंह मरकाम पिता स्व गोपाल सिंह निवासी कुम्हारीसानी द्वारा मृतिका की पहचान अपनी पत्नी जयकुंवर के रुप में की गई. गवाहों के कथनों में मृत्यु संदेहास्पद पाई गई. जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में 2 फरवरी 2026 को 15:28 बजे मृतिका को सुकदेव करियाम द्वारा मोटरसाइकिल में पीछे बैठाकर ले जाते हुए देखा गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीएमकर्ता डॉक्टर गजराज सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा मौत की वजह गला दबाना बताया गया और मौत को अस्वाभाविक और मर्डर की संभावना व्यक्त की गई. जांच के दौरान गवाहो के बयान और अन्य परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी सुकदेव करियाम द्वारा मृतिका को जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या की गई.
इस जांच में यह साबितहुआ कि 22 फरवरी 2026 को आरोपी द्वारा मृतिका जयकुंवर की हत्या की गई. मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. 10 अप्रेल 2026 को आरोपी सुकदेव करियाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतिका को जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. असफल रहने पर विवाद होने से गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या कर दी. पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t