पड़ोसियों ने किया युवक का मर्डर, प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या की आशंका, मां बोली- बेटी को भी किया गायब, जांच में जुटी पुलिस

Neighbors murdered a young man, suspected of being beaten to death over a love affair. Mother claims her daughter was also made to disappear. Police are investigating.

पड़ोसियों ने किया युवक का मर्डर, प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या की आशंका, मां बोली- बेटी को भी किया गायब, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खुर्सीपार थाना अंतर्गत तिरंगा नगर में हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पड़ोसियों ने ही की है. यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. इस हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है. यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक विक्की उर्फ धीरज सरोज की उसके ही 4-5 पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा. मौके पर फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची.
बताया जा रहा है हत्या की इस वारदात को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया है. मृतक की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 
मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार सुबह उसका बेटा विक्की सरोज घर पर था. तभी एक लड़की उसे घर से बुलाकर ले गई. वहीं जब वो बाहर आई तो 4-5 पड़ोसी मिलकर उसकी पिटाई कर रहे थे. इसके बाद उसे खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए. इस मारपीट में उसकी मौत हो गई.
इसके साथ ही मृतक की मां ने आगे बताया कि 15 दिन पहले भी उसकी बेटी को पड़ोसियों ने गायब कर दिया था. तीन से चार दिन तक वह थाने के चक्कर काटती रही. तब जाकर उसकी बेटी लौटी. लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.
वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है. जिसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर मृतक के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले सूरज और सुधांशु पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.
वारदात के बाद परिजनों में आक्रोश है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिवार का कहना है कि अगर पहले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती. पुलिस का कहना है कि घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है. जल्द ही हत्या की असल वजह का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t