अब स्कुल में चाकूबाजी, दो शिक्षकों पर धारदार हथियार से हमला, ग्यारहवीं के छात्र पर हमले का आरोप, हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर, आरोपी फरार

Now knife attack in school two teachers attacked with sharp weapon 11th class student accused of attack condition critical referred for treatment accused absconding

अब स्कुल में चाकूबाजी, दो शिक्षकों पर धारदार हथियार से हमला, ग्यारहवीं के छात्र पर हमले का आरोप, हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर, आरोपी फरार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. जहां दो शिक्षकों पर छात्र द्वारा चाकू से हमला कर दिया. बतलाया जा रहा कि स्कूल में मोबाइल फोन लाने से रोकने पर एक स्टूडेंट ने अपने टीचर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में बुरी तरह घायल टीचर को बचाने पहुंचे दूसरे शिक्षक पर भी छात्र ने हमला कर दिया और फिर फरार हो गया. छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता है. घटना रत्नाबांधा रोड धमतरी की सर्वाेदय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का है. इस घटना के बाद अन्य स्कूलों के शिक्षकों में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र मोबाइल लेकर स्कूल आता था और पढ़ाई में भी ध्यान नहीं देता था. इसकी वजह से छात्र को शिक्षक ने स्कूल में मोबाइल फोन लाने से मना किया था. जिससे नाराज होकर छात्र गुस्से में था. छात्र कई दिनों से चाकू लेकर हमले की फिराक में था. आखिर गुरुवार को स्कूल के सेकंड फ्लोर में ही वो चाकू लेकर तैयारी के साथ आया था और स्पोर्ट्स शिक्षक पर ग्यारवीं के छात्र द्वारा चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
घटना को देख एक अन्य शिक्षक कुलप्रीत सिंह ने बीच बचाव करने पहुंचे तो तो छात्र ने उन्हें भी मारकर घायल कर दिया. जिससे टीचर कुलप्रीत सिंह आजमानी और मोहम्मद जुनैद अहमद उम्र 35 साल को गंभीर चोट लगी. हमले से शिक्षक खून से लथपथ हो गए.
दोनों शिक्षकों को खून से लथपथ देखकर स्टूडेंट्स में चीख-पुकार मच गई. शिक्षकों पर हमले के बाद छात्र वहां से फरार हो गया. शिक्षकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. इस हमले में स्पोर्ट्स शिक्षक मोहम्मद जुनैद अहमद की हेड में छः सात बार घातक वार किया गया जिससे उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर किया गया.
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोगों में पुलिस और कानून का कोई भय डर नहीं रह गया है. फिलहाल इस घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. हादसे के बाद छात्र फरार है. कोतवाली थाना में घायल शिक्षक के बयान के आधार पर छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और फरार छात्र की तलाश की जा रही है.
दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. घायलों पर किसी चाकू जैसे हथियार से वार हुआ है. एक की हालत नाजुक है, जिसे अच्छे इलाज के लिए रेफर किया गया है : डॉ अखिलेश देवांगन, चिकित्सक, जिला अस्पताल धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI