मोहल्ले में गांजा बेचने का विरोध करन पडा महंगा, न्यू ईयर की रात 2 भाईयों ने मारा चाकू, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, आरोपी तस्कर फरार

Opposing the sale of marijuana in the neighborhood proved costly; two brothers stabbed a man on New Year's Eve, hospitalizing the injured man and the accused smuggler absconding.

मोहल्ले में गांजा बेचने का विरोध करन पडा महंगा, न्यू ईयर की रात 2 भाईयों ने मारा चाकू, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, आरोपी तस्कर फरार

बिलासपुर : न्यू ईयर की रात दो भाईयों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे युवक खून से लथपथ होकर घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमलावर युवक मोहल्ले में गांजा सहित नशे का सामान बेचते हैं. जिन्हें मना करने पर विवाद हुआ. हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र के कुंदरु मंदिर गली के पास रहने वाला अजीत विश्वास अपने दोस्तों के साथ नए साल पर 31 फर्स्ट की रात पार्टी कर रहे थे. इस दौरान वो अपने दोस्तों के साथ पटाखे फोड़ रहा था. इस दौरान मोहल्ले में गांजा सहित नशे का सामान बेचने वाले बलराज ध्रुव और बलवीर ध्रुव भी वहां पहुंच गए. उन्हें देखकर अजीत ने उन्हें कहा कि न्यू ईयर की रात पुलिस अलर्ट है इसलिए मोहल्ले में गांजा मत बेचना.
उसकी बात को सुनकर दोनों भाई मिलकर उसके साथ विवाद करने लगे. इस दौरान दोनों भाईयों ने अजित को घेर लिया. जिसके बाद चाकू निकालकर एक भाई उसके गले में अड़ा दिया. इसी बीच दूसरे भाई ने उसके पीठ पर चाकू से वार कर दिया. इस हमले में अजीत खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. उसकी हालत देखकर उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. अस्पताल में युवक का इलाज जारी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t