राजधानी में डॉग बाइट की दर्दनाक घटना, 10 मिनट तक छह साल के मासूम को नोचते रहे तीन आवारा कुत्ते, खोपड़ी खुल गई, शरीर में 200 से ज्‍यादा छेद

Painful incident of dog bite in the capital, three stray dogs kept scratching a six year old innocent child for 10 minutes, skull split open, more than 200 holes in the body

राजधानी में डॉग बाइट की दर्दनाक घटना, 10 मिनट तक छह साल के मासूम को नोचते रहे तीन आवारा कुत्ते, खोपड़ी खुल गई, शरीर में 200 से ज्‍यादा छेद

रायपुर : रायपुर शहर में बीते दिनों डॉग बाइट का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. दलदल सिवनी के आर्मी चौक के पास छह साल के मासूम बासु कश्यप को तीन आवारा कुत्तों ने 10 मिनट तक नोच-नोच कर काटा. और बच्चे के सिर से चमड़ी का बड़ा हिस्सा खा लिया. बच्चे का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.
इस घटना के साथ प्रशासनिक असंवेदनशीलता भी सामने आई है. पांच दिन बाद भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचा. बच्चे के सिर में बड़े जख्म के साथ शरीर में दांत के 100 से ज्यादा छेद के निशान हैं. वहीं कुत्तों ने पीठ का मांस भी कुत्ते नोच डाला है. बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.
बच्चे के पिता ने बताया 13 फरवरी की शाम बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. तभी आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया. जिसे देखकर दूसरे बच्चे रोते हुए बच्चे के पिता के पास पहुंचे. शाम के वक्त अंधेरे में दौड़ते हुए बच्चे का पिता जब मौके पर पहुंचे तो देखकर वे अचंभित हो गए. पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि बच्चा किधर है. क्योंकि कुत्ते लगातार बच्चे को नोच-नोचकर खा रहे थे. इस बीच उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गए.
फिलहाल बच्चे का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं पहुंची है.
कुत्तों के हमले से उनके शरीर में 200 से ज्यादा छेद हुए हैं. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है. लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. नगर निगम की लापरवाही और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर सवाल खड़े कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI