रायपुर में SEX रैकेट चलाने वाला द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Pintu Jaiswal, the operator of The Mind Wellness Spa Center, who ran a sex racket in Raipur, has been arrested; police have achieved a major success.
रायपुर : शहर की पुलिस ने 2.5 साल से फरार चल रहे देह व्यापार के मुख्य आरोपी और द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर के संचालक पिंटू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल को गिरफ्तार कर मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में दर्ज अपराध क्रमांक 311/23 के तहत धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट और 370 भादवि. के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई चल रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जून 2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही की थी. उस समय स्पॉ सेंटर की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) और सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार किया गया था. उनके कब्जे से घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे.
उस समय सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल घटना के बाद से लगातार फरार था. मामले की देरी और आरोपी की लंबे समय से गुमशुदगी को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, रायपुर द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए. इस कार्रवाई का पर्यवेक्षण खुद नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन रमाकांत साहू ने किया. पुलिस ने आरोपी की पतासाजी के लिए तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रैकिंग और विभिन्न स्रोतों से खबर इकठ्ठा\ की.
आरोपी के गृह ग्राम बरमपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली में भी उसकी मौजूदगी की पुष्टि की गई. इसके साथ ही पुलिस ने उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार रेड ऑपरेशन किया. आरोपी लगभग 2.5 साल से फरार था और इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार जगह बदलता रहा. आरोपी की गिरफ्तारी में मुंगेली पुलिस का भी अहम योगदान रहा.
संयुक्त टीम ने अपने प्रयासों और सतत निगरानी के बाद आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. गिरफ्तार आरोपी पिंटू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल, पिता स्व संतोष जायसवाल उम्र 32 साल निवासी ग्राम बरमपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली को अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लंबित मामलों में आगे की जांच जारी रहेगी और मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी साफ की जाएगी.
आरोपी
पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल 32 साल निवासी ग्राम बरमपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



