15 करोड़ की लागत से बनने वाले इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया शिलान्यास

The Speaker of the Legislative Assembly was given a grand welcome in Gariaband with drums and fireworks; BJP workers felicitated him with a bouquet of flowers.

15 करोड़ की लागत से बनने वाले इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया शिलान्यास

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के गरियाबंद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार दोपहर डॉ. रमन सिंह जैसे ही गरियाबंद पहुंचे, तिरंगा चौक ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और नारों से गूंज उठा. सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया.
डॉ. रमन सिंह गरियाबंद के सुभाष चौक क्षेत्र में प्रस्तावित इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे. उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर एकत्र होकर फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया.
इस मौके पर डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि इस्कॉन मंदिर का निर्माण क्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार करते हैं.
कार्यक्रम के दौरान तिरंगा चौक पर कुछ समय के लिए उत्सव जैसा माहौल बना रहा. ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया. डॉ. रमन सिंह के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t 

गरियाबंद जिले में करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र बनने जा रहे श्री श्री राधा गिरिधारी (इस्कान) मंदिर का सोमवार को भूमिपूजन विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ.
उन्होंने इस्कॉन छत्तीसगढ़ के प्रमुख परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस दौरान कार्यक्रम में विशेष रूप से महासमुंद लोकसभा सांसद रुप कुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सीजी फिल्म निगम की अध्यक्ष मोना सेन, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा , नीरज मिश्रा, शैलेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
उल्लेखनीय है कि यह मंदिर इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) द्वारा बनाया जा रहा है। जो दो वर्ष में पूर्ण होगा. मंदिर का निर्माण के लिए गरियाबंद के नीरज मिश्रा परिवार द्वारा 4 एकड़ जमीन और एक करोड रुपए की राशि प्रदान की गई है.
इसके पहले इस्कॉन छत्तीसगढ़ के प्रमुख परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज की उपस्थिति में वैष्णव होम, वास्तु पूजा और विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए. इसके पश्चात इस्कॉन एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा भावपूर्ण कृष्ण भजन और संकीर्तन की प्रस्तुति दी गई। आशीर्वचन देते हुए भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज ने कहा कि यह मंदिर केवल पूजा का केंद्र नहीं बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के प्रचार का माध्यम बनेगा.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि इस्कॉन ने विश्वभर में भारतीय संस्कृति और कृष्ण भक्ति को नई पहचान दिलाई है। गरियाबंद में यह मंदिर आस्था की नया दीप जलाने का काम करेगा.
इसके निर्माण से धार्मिक आस्था को बल मिलने के साथ साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए इस्कॉन संस्था और भूमि दानदाता मिश्रा परिवार की सराहना की.
महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि गरियाबंद जिला सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहा है। इस्कॉन मंदिर के निर्माण से प्राकृतिक रूप से संपन्न यह जिला धार्मिक दृष्टि से एक नई पहचान बनाएगा.
राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर का यह भव्य और दिव्य स्वरूप क्षेत्र के लोगों को धर्म और आस्था से जोड़ने का कार्य करेगा। मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक चेतना का विस्तार होगा.
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह मंदिर हमारे धर्म और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह मानव को मानव से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने मंदिर निर्माण में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t