गोबरा नवापारा में दस्तावेजो का गलत उपयोग कर फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दर्शनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार होकर भेजा सलाखों के पीछे

Police arrested and sent Darshandeep, accused of fraud by issuing fake SIM cards using wrong documents in Gobra Navapara, behind bars.

गोबरा नवापारा में दस्तावेजो का गलत उपयोग कर फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दर्शनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार होकर भेजा सलाखों के पीछे

अभनपुर/गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा, पुलिस अधीक्षक रायपुर के जरिए पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय (छः ग) सेक्टर 19 अटल नगर नवा रायपुर के पत्र क्रमांक/पुमु/तक/से./ सायबर/सी 10- 8/424/2025 तारीख 8 जुलाई 2025 के माध्यम से फर्जी सिम जारी करने वाले प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) की लिस्ट साझा कर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया.
कुल 25 मोबाइल नंबर की पहचान संबंधी दस्तावेज की जांच की कड़ी में मोबाइल नंबर के पीड़ितों से पूछताछ कर बयान लिया गया. जो अपने अपने बयान में उनके जानकारी के बिना आरोपी दर्शनदीप जैन संचालक आगम टेलीकाम सदर रोड़ चौधरी काम्प्लेक्स नवापारा द्वारा इनके दस्तावेजो का गलत उपयोग कर उक्त 25 मोबाइल नम्बरों को अन्य किसी को बिक्री कर संचालित किया जा रहा है और दस्तावेजो का गलत उपयोग किया जा रहा है. पीड़ितों द्वारा कभी भी उक्त मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं करना बताये न ही उक्त सीम कभी प्राप्त नही करना बताये.
जांच पर पाया गया कि पोस्ट आईडी 43891995 दर्शन आगम टेलीकॉम नवापारा के द्वारा अन्य लोगों का पहचान एवं फोटो का छल कपट पूर्वक बेईमानी से उपयोग कर उक्त 25 मोबाइल नंबरों का ईशू किया गया. जो अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक -448/2025 धारा - 318(4) BNS,का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी द्वारा जिन लोगों के नाम के आधार कार्ड से सिम जारी किया गया था उन लोगों का कथन लेख किया गया. जांच के दौरान आरोपी दर्शनदीप जैन की पता तालाश किया गया जो जबलपुर (मप्र) में मिलने पर हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के बारे में पूछताछ किया. जो घटना दिनांक को जुर्म करना कबूल किया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाकर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया. 
आरोपी
दर्शनदीप जैन पिता स्व अशोक कुमार जैन उम्र 30 साल साकिन अभाना थाना नोहेता जिला दमोह (म.प्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t