राजिम कुम्भ मेला शुरु होने से पहले हुआ हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के मासूम बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम
Rajim Accident happened before the start of Kumbh Mela, 8 year old innocent child died due to drowning in Triveni Sangam, mourning spread in the family.
राजिम/गोबरा नवापारा : नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई. हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. यह हादसा रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा के नेहरु घाट के पास एक 8 साल के बच्चे खिलेश्वर निषाद पिता प्रहलाद निषाद की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक नवापारा के लटर्रा पारा का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि खिलेश्वर अपने 3-4 दोस्तों के साथ घूमने निकला था. इस दौरान नेहरु घाट के पास बच्चे अचानक पानी में उतर गया. बाकी बच्चे पानी से बाहर निकल गए. लेकिन खिलेश्वर पानी में डूब गया. खिलेश्वर जब नहीं दिखा. तो बाकी बच्चे घबरा गए. इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी.
बताया गया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बच्चे का पिता वोटिंग करने गया था. जबकि उसका मां भागवत कथा सुनने गई थी. हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चे के पिता और अन्य मौके पर पहुंचे और पानी में बच्चे को खोजबीन करने लगे. कुछ ही दूरी में बच्चे का शव एक पत्थर के नीचे दबा हुआ मिला. बच्चे को फौरन पानी से निकाला गया और नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवा दिया है. आज बुधवार सुबह पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं नगर में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि 12 फरवरी से राजिम कुंभ मेला का शुभारंभ हो रहा है. तड़के सुबह बड़ी तादादमें श्रद्धालु पुण्य स्नान करेंगे. त्रिवेणी संगम में पुन्नी स्नान व मेला की तैयारी पूरी हो चुकी है. मेला से पहले इस तरह की घटना से हड़कंच मच गया है. गौरतलब है कि पिछले साल राजिम कुंभ मेला के पहले ही घटनास्थल के पास ही एक 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



