बलौदा बाजार में रिटायर्ड प्रोफेसर से ठगी, वीडियो कॉल कर Sex चैट में फंसाया, ब्लैकमेल कर वसूले 6.83 लाख, जांच में जुटी पुलिस

Retired professor was duped in Baloda Bazar, trapped in sex chat through video call, blackmailed and extorted Rs. 6.83 lakh, police investigating

बलौदा बाजार में रिटायर्ड प्रोफेसर से ठगी, वीडियो कॉल कर Sex चैट में फंसाया, ब्लैकमेल कर वसूले 6.83 लाख, जांच में जुटी पुलिस

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में अंजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए रिटायर्ड प्रोफेसर लोकनाथ ध्रुव को सेक्स चैट में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड कर बदनाम करने और कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की उगाही कर ली. इस मामले में पीड़ित सेवानिवृत प्रोफेसर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवानिवृत प्रोफेसर लोकनाथ ध्रुव ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया. जिसमें उसे सेक्स चैट में फंसाया गया. कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए आरोपी ने ब्लैकमेल कर 6.83 लाख रुपए वसूल लिए.
एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुऋ कर दी है. साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है. उन्होंने ऐसे लोगों से सतर्क रहने और अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल से बचने की अपील की है. साथ ही किसी भी संदिग्ध घटना की खबर फौरन पुलिस और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देने की सलाह दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI