मारुति कार शोरूम में हंगामा, GM पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला कर्मचारियों ने सड़क पर की पिटाई, वायरल वीडियो के बाद बढ़ा मामला, आरोपी अंकित गिरफ्तार
Ruckus at Maruti car showroom; GM accused of molestation; female employees beat him on the street; case escalates after viral video; accused Ankit arrested
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई के नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में शनीवार को एक बड़ा विवाद सामने आया है। जहां काम करने वाली 3-4 महिला कर्मचारियों ने शोरुम के GM अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए विरोश प्रदर्शन शुरु कर दिया है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
महिलाओं का आरोप है कि लंबे समय से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था और शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. इसी नाराजगी के बीच शोरूम के बाहर सड़क पर जमकर हंगामा हुआ.
इस दौरान महिला कर्मचारियों ने आरोपी GM पर स्याही फेंकी और उसके साथ मारपीट भी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे पूरे शहर में चर्चा का माहौल बन गया है. यह भिलाई CEO छेड़छाड़ मामला अब स्थानीय स्तर पर बड़ा मुद्दा बन चुका है.
वायरल वीडियो के बाद बढ़ा मामला
घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया. वीडियो में कुछ महिलाएं आरोपी चौहान ऑटो मोबाईल में GM अंकित आनंद को घेरकर विरोध करती दिखाई दे रही हैं. स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी. जिसके कारण कुछ देर तक सड़क पर तनाव की स्थिति बनी रही.
पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने आरोपी पर लगातार गलत व्यवहार और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया. सुपेला थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. भिलाई छेड़छाड़ मामला अब लोगों के बीच चर्चा और बहस का विषय बन गया है.
आरोपी को भेजा गया जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए Chhattisgarh Police के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर आरोपी अंकित आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों की विस्तार से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा.
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इससे पहले भी किसी कर्मचारी ने इस तरह की शिकायत की थी. भिलाई छेड़छाड़ मामला अब कानूनी कार्रवाई के चरण में पहुंच चुका है. और आने वाले दिनों में इस केस में और खुलासे हो सकते हैं.
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस घटना के बाद भिलाई समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरु हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई होती, तो मामला सड़क तक नहीं पहुंचता. कई महिला संगठनों ने भी घटना पर चिंता जताई है और कार्यस्थलों पर मजबूत शिकायत तंत्र की मांग की है. विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनियों में आंतरिक शिकायत समिति और महिला सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन होना जरुरी है.
सोशल मीडिया पर भी लोग इस पूरे मामले पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग महिलाओं के विरोध को सही बता रहे हैं. जबकि कुछ का कहना है कि जांच पूरी होने तक सभी पक्षों को निष्पक्ष तरीके से सुना जाना चाहिए भिलाई छेड़छाड़ मामला अब सिर्फ एक पुलिस केस नहीं बल्कि कार्यस्थल की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है.
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं. कई यूजर्स ने महिलाओं के साहस की सराहना की है. वहीं कुछ लोगों ने कानून व्यवस्था और कार्यस्थल संस्कृति पर सवाल उठाए हैं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच बेहद जरुरी है. ताकि सच्चाई सामने आ सके.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कर्मचारियों, शोरूम प्रबंधन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है. यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है. क्योंकि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है. भिलाई छेड़छाड़ मामला अब प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



