अंधे कत्ल की रुद्री पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आपसी रंजिश में मृतक के दोस्त ने हेलमेट से मृतक के सर पर वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rudri police solved the mystery of blind murder, due to personal enmity, the friend of the deceased killed the deceased by hitting him on the head with a helmet, the accused arrested

अंधे कत्ल की रुद्री पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आपसी रंजिश में मृतक के दोस्त ने हेलमेट से मृतक के सर पर वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी/सिहावा : गंगरेल मानव वन और शिवा रिसॉर्ट के बीच में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीरेंद्र देवांगन पिता गिरधारी लाल देवांगन उम्र 55 साल साकीन पदमपुर का थाना सिहावा में गुम इंसान क्रमांक 26/24 दिनांक 03-12-24 को दर्ज कराई थी. 
जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी दौरान 3 दिसंबर 2024 को मानव वन के आगे गंगरेल के रोड किनारे एक लावारिस हालत में मोटर साइकिल खड़ी होने की खबर मिली. रुद्री पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मोटरसाइकिल के बारे में पतासाजी किया गया. जो उसके गाड़ी पर लगे स्टीकर और नेम प्लेट के आधार पर हर्ष ऑटो नगरी में पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त गाड़ी बीरेंद्र देवांगन पिता गिरधारी लाल देवांगन उम्र 55 साल की होना पाया गया. जिसकी थाना सिहावा में गुम इंसान दर्ज है.
उक्त गुम व्यक्ति की खोजबीन थाना रुद्री एवं साइबर स्टॉफ द्वारा की जा रही थी. उसी दौरान 6 दिसंबर 2024 को सुबह 7 बजे के आसपास पुलिस टीम को मानव वन और शिवा रिसॉर्ट के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जिसकी पहचान बीरेंद्र देवांगन के रुप में हुई. जिसकी सिहावा थाने में गुम इंसान दर्ज है बाद में शव पंचनामा एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर कटक की आशंका होने पर रुद्री थाना और साइबर टीम द्वारा तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फ़ुटेज के द्वारा लगातार पतासाजी किया जा रहा था.
 जिसमें संदिग्ध व्यक्ति सुखवंत साहू उर्फ़ सुखु को पकड़कर कड़ाई से सात दिन तक लंबी पूछताछ करने पर अपने दोस्त बीरेंद्र देवांगन को आपसी रंजिश के चलते उसके सर पर हेलमेट से वार कर हत्या करना कबूल किया.
आरोपी सुखवंत उर्फ सुखु पिता खुमान सिंह साहू उम्र 37 साल को थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 76/24 धारा 103 (1) में बीएनएस. के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है.
उक्त कार्यवाही में साइबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश मरई, उप निरी. लक्ष्मीकांत शुक्ला थाना रुद्री से सउनि. उमेश शुक्ला, प्रआर. संतेर सोरी, बिरेन्द्र लारेंद्र, आर. प्रदीप ठाकुर ,सायबर टीम से प्रआर.लोकेश नेताम, योगेश ध्रुव, कमल जोशी, कृष्णा पाटिल, युवराज ठाकुर, फनेंस साह, विकास द्विवेदी, आनंद कटकवार, योगेश नाग, दीपक साहू, मनोज साहू, गोपाल चंद्राकर, किशोर देशमुख का विशेष योगदान रहा.
आरोपी का नाम
सुखवंत उर्फ सुखु पिता खुमान सिंह साहू उम्र 37 साल साकिन धनोरा जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI