टुकड़ों में जमीन बांटकर 43 करोड़ का घोटाला, कमिश्नर के बाद डिप्टी-कलेक्टर सस्पेंड, DM-पटवारी के सिंडिकेट ने बैक-डेट पर बनाए दस्तावेज
Scam of 43 crores by dividing land into pieces, after commissioner, deputy collector suspended, DM-Patwari's syndicate prepared documents on back-date
रायपुर : भारत माला प्रोजेक्ट के मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के मामले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है. जिसके तहत नगर निगम जगदलपुर के मौजूदा आयुक्त निर्भय कुमार साहू को सस्पेंड किया गया है. आरोप है कि उन्होंने अभनपुर जिला रायपुर में एसडीओ (रा.) व भू अर्जन अधिकारी के पद पर रहते हुए भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण के मुआवजे में अनियमितता और लापरवाही बरती थी.
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया कि रायपुर विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनामिक कॉरिडोर सड़क निर्माण के अभनपुर सबडिवीजन अंतर्गत भारतमाला परियोजना के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है. भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में भू अर्जन के रुप में वास्तविक मुआवजा से ज्यादा मुआवजा राशि का भुगतान कर भू स्वामियों को अवैध तरीके से फायदा पहुंचाया गया. इससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है.
भू अर्जन प्रकरण में कई अनियमिताएं जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा प्रतिवेदन में पेश की गई है. उस दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा के निर्भय कुमार साहू अनुविभागीय अधिकारी (रा.) और सक्षम भू अर्जन अधिकारी के पद पर अभनपुर में पदस्थ थे. आरोप है कि निर्भय कुमार साहू द्वारा भू अर्जन की प्रक्रिया में की गई कार्रवाई में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों का समुचित पर्यवेक्षण नहीं किया गया. साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति सनिष्ठ रहते हुए अनियमितता और लापरवाही बरती गई है. इसे देखते हुए नगर निगम जगदलपुर के मौजूदा आयुक्त और अभनपुर के तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर में रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



