40 लाख रुपए बीमा की रकम से बाप का कर्ज चुकाने बेटे ने रची मौत की झूठी कहानी, चार दिन में ही फूट गया भांडा, आरोपी युवक गिरफ्तार

Son created a fake story of father's death to pay off his father's debt using the insurance money of Rs. 40 lakhs, the truth came out in just four days, accused youth arrested

40 लाख रुपए बीमा की रकम से बाप का कर्ज चुकाने बेटे ने रची मौत की झूठी कहानी, चार दिन में ही फूट गया भांडा, आरोपी युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा : पुलिस ने एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया है. जिसमें युवक ने बीमा की रकम पाने के लिए खुद को मृत घोषित करने की योजना बनाई थी. युवक के नदी में डूबकर मौत की आशंका में पुलिस उसकी खोजबीन करती रही. आखरिकार चार दिन बाद युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के तनौद गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त को तिलकराम श्रीवास ने अपने बेटे कौशल श्रीवास उम्र 21 साल के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. युवक का मोटरसाइकिल, जूता और मोबाइल शिवनाथ नदी के पैसर पुल के पास मिला था. जिससे परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में पामगढ़ पुलिस और साइबर टीम ने जांच शुरु की. जांच में सामने आया कि युवक ने अपने दोस्त को इंस्टाग्राम पर सुरक्षित होने का संदेश भेजा था. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण कर युवक की लोकेशन ट्रेस की.
23 अगस्त को तोरवा, बिलासपुर में साइबर टीम ने परिजनों की मदद से गुमशुदा कौशल को सकुशल बरामद किया. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता पर लाखों का कर्ज है और उसका 40 लाख रुपये का बीमा हुआ है. कर्ज से छुटकारा दिलाने के लिए उसने खुद को मृत दिखाकर बीमा की रकम हासिल करने की प्लान बनाई थी. इसके लिए उसने पैसर पुल पर बाइक और मोबाइल छोड़कर खुद को नदी में कूदने की झूठी कहानी रची और दिल्ली तक की यात्रा भी की.
पुलिस ने युवक के खिलाफ गुमराह करने का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे मामले में साइबर सेल जांजगीर और थाना पामगढ़ पुलिस की सराहनीय भूमिका रही.
कौशल ने बताया कि, पैसर पुल के पास बाइक छोड़कर वह पैदल पामगढ़ चला गया. वहां से बस से 20 अगस्त को बिलासपुर पहुंचा. बिलासपुर से दिल्ली फरिदाबाद गया. वापस आया तो सायबर सेल एवं पामगढ़ पुलिस ने बिलासपुर स्टेशन में उसे पकड़ लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t