पत्नी को लेने आए दामाद की खास खातिरदारी, ससुराल में जमकर पिटाई, ससुर मुक्कों से करता रहा वार, पिलर पकड़कर बचाता रहा जान
Special treatment given to the son-in-law who came to take his wife, he was beaten up badly at his in-laws' house, father-in-law kept attacking him with punches, he kept saving his life by holding the pillar
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां दामाद की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा दामाद की सड़क पर पिटाई करते हुए दृश्य साफ देखे जा सकते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर, पत्नी और सास ने मिलकर बीच सड़क पर दामाद की जमकर पिटाई कर दी.
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दामाद खुद को पिलर के सहारे बचाने की कोशिश कर रहा है. जबकि ससुर लगातार उस पर मुक्कों से वार कर रहा है. राहगीरों की मौजूदगी के बावजूद किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. हालांकि बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया.
इस घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है.
यह मामला अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो ने रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और घरेलू विवादों के सार्वजनिक रुप लेने पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
देखें वीडियो



