मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर एनटीपीसी अधिकारी को धमकी, पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले आरोपी आकाश को किया गिरफ्तार
NTPC officer threatened by pretending to be Chief Minister's OSD, police arrested Akash who made the fake call
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला की सीपत पुलिस ने एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक को फर्जी कॉल कर धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान आकाश सिंह राजपूत 39 साल निवासी खैरागढ़, जिला खैरागढ़-गंडई छुईखदान (छत्तीसगढ़) के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी सीपत में पदस्थ कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय के मोबाइल पर कॉल कर आरोपी ने खुद को ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बताकर परिचय दिया. आरोपी ने पावर स्टेशन को बंद करवाने और मटेरियल गेट के सामने पुलिया निर्माण की स्वीकृति न देने की धमकी दी
इस पर प्रार्थी जय प्रकाश सत्यकाम ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया और टीम भेजकर खैरागढ़ से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. घटना में इस्तेमाल मोबाइल जब्त कर आरोपी को मिथ्या प्रतिरुपण एवं अन्य सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की और उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



