शराब कोचियों का आतंक, समझाइश देने पर सरपंच पर चाकू से हमला, ICU में भर्ती, पुलिस ने आरोपी मोक्ष वर्मा को 3 घंटे में किया गिरफ्तार
Terror of liquor smugglers, Sarpanch attacked with knife for giving advice, admitted in ICU, police arrested accused Moksh Verma in 3 hours
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़।जिले के ग्राम गैतरा में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के सरपंच भागीरथी कुर्रे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत गैतरा के सरपंच भागीरथी कुर्रे को लंबे समय से गांव में चल रही अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. इसी सिलसिले में वे दोपहर करीब 3.30 बजे गांव के ही आरोपी शाहिल उर्फ मोक्ष वर्मा पिता सनत वर्मा को समझाने के लिए सोमवार को उसके घर पहुंचे थे. इस बीच सरपंच ने उसे शराब तस्करी से दूर रहने की नसीहत दी. इस पर आरोपी आरोपी शाहिल उर्फ मोक्ष वर्मा बुरी तरह भड़क गया और सरपंच के साथ गाली-गलौच करने लगा.
सरपंच जब वहां से लौट रहा था तभी रास्ते में आरोपी शाहिल उर्फ मोक्ष वर्मा ने अचानक चाकू से उनके पेट में दो-तीन बार वार कर दिया. जिसे गांव के कई लोगों ने देखा और घायल सरपंच को बलौदा बाजार सिटी कोतवाली लेकर पहुंचे. जहां से उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी तादाद में सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर आरोपी आरोपी शाहिल उर्फ मोक्ष वर्मा पिता सनत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके. यह घटना ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बढ़ती जागरुकता और जोखिमों की तरफ़ इशारा करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



