हाथियों की मौजूदगी से लोगों की जान को बना खतरा, आंगन में सो रहे अधेड़ को हाथी ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Presence of elephants poses threat to people's lives, middle aged man sleeping in courtyard crushed by elephant, painful death, atmosphere of panic in the area

हाथियों की मौजूदगी से लोगों की जान को बना खतरा, आंगन में सो रहे अधेड़ को हाथी ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत का माहौल

रायगढ़ : धर्मजयगढ़ वनमण्डल क्षेत्र के बाकरुमा रेंज में हाथियों के पैरों से कुचले जाने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची. और विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है.
रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वनमण्डल में भारी तादाद में हाथियों की मौजूदगी से अब लोगों की जान को खतरा बना हुआ है. जहां आए दिन हाथियों से होने वाली घटनाएं सामने आते रहती है. ऐसे ही एक मामले में धर्मजयगढ़ वनमण्डल के बाकारूमा रेंज में हाथियों के कुचले जाने से 65 साल के दौलतराम राठिया की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि घटना सोमवर और मंगलवार की दरमियानी रात की है. जहां मृतक द्वारा घर में ट्रेक्टर लाने के लिए रास्ता बनाया गया था. उसी रास्ते से रात करीब 3 बजे दो जंगली हाथी घर के आंगन में घुस गए और आंगन में सो रहे दौलतराम को अपने पैरों तले कुचलकर मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कार्यवाही शुरु कर दी गई.
वहीं इस घटना के बाद समूचे क्षेत्र में डर का माहौल देखने को मिल रहा है. हालांकि वन विभाग हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने कई हथकंडे अपनाए जाते रहे है. बावजूद इसके विभाग इनकी आवाजाही रोकने नाकाम ही साबित हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB