रायपुर में ई-रिक्शा चालक को फिल्मी स्टाइल में स्टंट करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, चालान कटा, 3000 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
In Raipur, e-rickshaw driver had to pay a heavy price for doing filmy style stunts, video went viral, challan was issued, he had to pay a fine of Rs 3000
रायपुर : ई-रिक्शा वाहन चालक द्वारा फिल्मी स्टाईल में पहिया उठाकर स्टंट करना और स्टंट का रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करना महंगा पड़ गया. वायरल वीडियो रायपुर पुलिस के संज्ञान में आते ही एक्शन लेते हुए ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर मालक/चालक का पता लगाकर ई-रिक्शा सहित कार्यालय बुलाया गया.
साथ ही ई-रिक्शा क्रमांक CG04 NF 9289 के चालक मोहसीन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेजबहार रायपुर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से स्टंट करने और बिना लाइसेंस के तहत मोटरयान अधिनियम की धारा 184, 3/181 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 3000 रूपये का जुर्माना किया गया. साथ ही भविष्य में दोबारा गलती नहीं करने हेतु शपथ दिलाई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



