छत्तीसगढ़ में खत्म हुई 33वें दिन NHM संविदा कर्मचारी की हड़ताल, संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की घोषणा, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बहाल, मरीजों को मिलेगी राहत
The NHM contract workers' strike in Chhattisgarh ends on its 33rd day; the union delegation announces that health services will be restored, and patients will receive relief.
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण समेत 10 मांगों को लेकर NHM संविदा कर्मचारी एक महीने से हड़ताल पर थे लेकिन सभी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है. एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इसकी घोषणा की है. अब कल से सब कर्मचारी अपने कम पर लौटेंगे.
हालांकि कर्मचारियों ने यह भी साफ किया है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे और अपनी मांगों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री से हुई बातचीत सकारात्मक रही और जल्द ही लंबित मुद्दों का समाधान निकालने का भरोसा दिया गया है. अब कर्मचारी सीधे सीएम हाउस जाकर अपनी बात रखेंगे.
10 में से 4 मांगों को पूरा किया जा चुका है. जबकि 3 मांगों के लिए एक कमेटी बनाई गई है. बाकी 3 मांगों के लिए उच्च स्तर पर बातचीत जारी रहेगी. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कबूल किया कि यह स्थिति चिंताजनक है. क्योंकि एक महीने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. ग्रेड पे के लिए तीन महीने में परीक्षण कराया जाएगा और यदि कर्मचारी हित में हुआ तो इसे लागू भी किया जाएगा.
आपको बता दें कि लगातार एक महीने से जारी हड़ताल पर रहे NHM संविदा कर्मचारी की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया. जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. कई जगह वैकल्पिक इंतजाम किए गए. लेकिन पर्याप्त स्टाफ न होने से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गईं.
बता दें कि लगातार 33वे दिन भी नवा रायपुर के तुता क्षेत्र में सुबह से ही नारे गूंजने लगे. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका संयुक्त मंच के बैनर तले यह धरना आयोजित हुआ. संगठन के मुताबिक प्रदेश भर के 33 जिलों से करीब 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और सहायकाएं यहां पहुंचीं. हाथों में तख्तियां थामे. ये महिलाएं गैर-विभागीय कामों के बोझ, अपर्याप्त मानदेय और डिजिटल सुविधाओं की कमी से परेशान हैं. एक कार्यकर्ता ने बताया “हमारा काम बच्चों का भविष्य संवारना है. लेकिन सरकार हमें सर्वे और चुनावी ड्यूटी में उलझा रही है.”
महासमुंद में एनएचएम कर्मी आक्रोश में ड्यूटी ज्वाइन करने का अल्टिमेटम का दहन किया
महासमुंद : जिला महासमुंद में सभी कर्मचारियों को कार्यालयिन समय तक ड्यूटी ज्वाइन करने का अल्टिमेटम दिया गया उक्त तिथि में ज्वाइनिंग नही करने पर सेवा खत्म की कारवाही करने के लिए पत्र जारी किया गया है.
उक्त पत्र का जिला इकाई महासमुंद के समस्त 513 कर्मचारियों द्वारा विरोध करते हुए उक्त पत्रक का दहन किया गया. जिलाध्यक्ष महासमुंद राम गोपाल खूंटे, डॉ देवेंद्र साहू, डॉ मधुराज देवांगन, लक्ष्मेन्द्र सिन्हा उपाध्यक्ष, गेवेद्र नोरंगे, अनसुमन चंद्राकर, द्वारिका पटेल, अवधेश बंजारे, आसुतोष बंजारे, दुधेश्वर पटेल, घनश्यास पटेल, प्राविन नगदेव, परमेश्वर सेन, यादराम साहू, सुनील साहू, रुपेश चक्रधारी, नूतन देवांगन, मीरा ध्रुव, विनय नाग, त्रिवेणी चक्रधारी, जाग्रति साहू, कविता चंद्राकर आदि मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



