शक्कर वितरण में अनियमितता, 166 उचित मूल्य दुकान निलंबित, 153 निरस्त, 22 दुकान संचालकों पर FIR, इधर चोरी का राशन खरीददार समेत 7 गिरफ्तार
Irregularities in sugar distribution: 166 fair price shops suspended, 153 cancelled, FIRs filed against 22 shop owners; seven arrested, including a buyer of stolen rations
चोरी का राशन खरीददार समेत 7 गिरफ्तार
सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस ने पीडीएस दुकानों से राशन चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. और करीब 2 लाख रुपये मूल्य का 100 बोरी चावल, 11 बोरी शक्कर और 1 बोरी चना समेत चोरी का माल बरामद किया गया. पुलिस ने चोरी के परिवहन में इस्तेमाल 3 पिकअप वाहन और 2 मोटरसाइकिल भी जब्त किया. आरोपी सूरजपुर समेत सरगुजा, कोरबा और आसपास के जिलों में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
,इली जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त 2025 के दरम्यानी रात थाना जयनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम अजबनगर के पीडीएस दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चावल, शक्कर और चना की चोरी किया गया था. इसी तरह 28 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात ग्राम गंगापुर पीडीएस दुकान और 13 सितम्बर 2025 की दरम्यानी रात ग्राम अनुजनगर के पीडीएस राशन दुकान से चावल की चोरी होने पर पीडीएस दुकान के संचालकों की रिपोर्ट पर चौकी लटोरी में अपराध क्रंमाक 220/2025 व अपराध क्र. 228/2025 व थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 213/2025 धारा 331(4),305(ई),112, 317(2),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
इसी तरह जिला सूरजपुर के समीप जिला सरगुजा में भी पीडीएस दुकान में लगातार हो रहे चोरी के घटनाओ के मददेनजर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा लगातार पीडीएस दुकान में हो रही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए चौकी लटोरी और थाना जयनगर का संयुक्त पुलिस टीम गठित कर लगाया गया.
इसी दौरान मुखबीर से मिली खबर और पूर्व अपराधिक कृत्यों में शामिल व्यक्तियो के बारे में कई चौकी थाना से अपराधिक रिकार्ड हासिल किया गया. जिसके आधार पर सर्वप्रथम शातिर चोर इन्द्रपाल साहू पिता जीवनलाल साहू निवासी जटगा को कटघोरा में घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि अपने अन्य साथी 1. साहिल अफसर पिता मोहम्मद सकिल अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी मुडापार एसईसीएल कालोनी सुभाष ब्लाक कोरबा थाना मानिकपुर जिला कोरबा 2. रफीक खान पिता सफीक खान उम्र 31 वर्ष निवासी सिरमिना बाबुपारा (ढोढीपारा) थाना पसान जिला कोरबा 3. सोनू सिंह पिता दया राम जाति कंवर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहनपुर आंछीदादर थाना कटघोरा जिला कोरबा 04. शिवम राजपुत पिता राजू परमार उम्र 23 वर्ष निवासी गुरसिया बाजारपारा थाना बांगो जिला कोरबा 5. कृष्णा ढीमर आ. महेन्द्र ढीमर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दरैन, खरिहा टोला, थाना सिधी जिला शहडोल मध्यप्रदेश के साथ चौकी लटोरी के गंगापुर, अनुजनगर, थाना जयनगर के अजबनगर के अलावा अपने साथियांे के साथ मिलकर पूर्व मे तारा कांटारोली, उदयपुर के आसपास मुड़गांव, रिखी, लखनपुर के आसपास केवरी, अंधला, तराजू तथा अम्बिकापुर के आसपास कोलडीहा, दरिमा के खाला तथा एमसीबी जिला के बचरापोडी, मुंगेली थाना क्षेत्र व पेण्ड्रा मरवाही जिला के बस्तीबगरा में राशन दुकान सोसायटी में चावल, चना शक्कर भी चोरी करना और लटोरी व जयनगर के पीडीएस दुकान से चोरी किये गये चावल, शक्कर, चना को अंकुर अनाज भण्डार कटघोरा के संचालक पवन अग्रवाल पिता किरोणीमल अग्रवाल उम्र 55 साल निवासी कटघोरा मेन मार्केट थाना कटघोरा जिला कोरबा को बेचना बताये है. जो जांच के दौरान पीडीएस राशन क्रेता के खिलाफ धारा 317(2) भा.न्या.सं. की धारा जोड़ी गई। मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जिनके निशानदेही पर 100 बोरी चावल, 11 बोरी शक्कर, 1 बोरी चना कीमत करीब 2 लाख रूपये, घटना में इस्तेमाल 3 पिकअप और 2 मोटर सायकल जप्त किया गया.
अनाज भण्डार के संचालक पवन अग्रवाल के द्वारा चोरी की चावल, चना व शक्कर क्रय करने के उपरान्त कुछ सामग्री को फुटकर में बिक्री कर दिया जिसकी रकम 1 लाख रूपये नगद बरामद किया गया. दर्ज मामलों में अन्य आरोपियो की भी संलिप्तता होने की संभावना है जिसके बारे में आगे जांच जारी है. आरोपियो से अभी तक के पूछताछ पर संगठित होकर गिरोह बनाकर सूरजपुर जिला के अलावा जिला सरगुजा, कोरबा, एमसीबी, मुगेली, कोरिया, पेण्ड्रा के पीडीएस भवन में कुल 11 स्थानों में चोरी करने की जानकारी प्रकाश में आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
शक्कर वितरण में अनियमितता, 166 उचित मूल्य दुकान निलंबित, 153 निरस्त, 22 दुकान संचालकों के खिलाफ FIR
रायपुर : छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य दुकानों में शक्कर वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई की गई है. बचत स्टाॅक में 15,280 क्विटल शक्कर की कमी पाई गई थी. जिसकी अनुमानित मूल्य 5.49 करोड़ रुपये है. खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 166 उचित मूल्य दुकान को निलंबित किया गया है. साथ ही 22 दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, उचित मूल्य दुकान संचालक से राशि वसूली के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुई अनियमितता के कारण 166 उचित मूल्य दुकानों को निलंबित तथा 153 दुकानों को निरस्त किया गया है.
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों से 87 प्रतिशत वसूली का कार्य पूरा हो चुका है और 22 उचित मूल्य दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के दौरान उचित मूल्य दुकान से 115 करोड़ रूपए मूल्य के 41210 क्विंटल शक्कर गायब होना बताया गया है. जबकि खाद्य विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि इस बारे में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है.
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के बीच उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितता की जांच सितंबर 2022 में की गई थी. बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई थी. जिसका अनुमानित मूल्य 5.49 करोड़ रुपये है. इन सभी उचित मूल्य दुकानदारों के खिलाफ विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



