आठ महीने की गर्भवती प्रेमिका की मिली लाश, चरित्र और गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर शक बनी कत्ल की वजह, आरोपी प्रेमी अनिल सिंह गिरफ्तार

The body of an eight-month pregnant girlfriend was found, suspicion about her character and the child in her womb became the reason for the murder, accused boyfriend Anil Singh arrested

आठ महीने की गर्भवती प्रेमिका की मिली लाश, चरित्र और गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर शक बनी कत्ल की वजह, आरोपी प्रेमी अनिल सिंह गिरफ्तार

अंबिकापुर : सरगुजा जिले में आठ महीने की गर्भवती युवती की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. प्रेमी ने ही गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी थी. प्रेमी को शक था कि युवती का किसी और के साथ संबंध है. और युवती के गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसका नहीं है. इसी शक के चलते उसने गर्भवती प्रेमिका का कत्ल कर दिया.
दरिमा के जयपुर गांव में बुधवार सुबह एक खेत में गांव की ही अनिला सिंह उम्र 22 साल की संदिग्ध हालात में लाश मिली थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि पर पुलिस को पहला शक उसके प्रेमी अनिल सिंह गोंड पर गया.
वह मृतका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने प्रेमिका का कत्ल करना कबूल कर लिया.
घटना वाली रात उसी ने फोन कर अनिला को घर से बाहर बुलाया था. खेत में दोनों ने साथ बैठकर बात की. प्रेमिका साथ चलने की जिद कर रही थी. जबकि प्रेमी उसके चरित्र और गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर शक जता रहा था.
इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और अनिल सिंह ने गला दबाकर प्रेमिका का कत्ल कर मौके से फरार हो गया था. अनिला के फोन पर प्रेमी अनिल सिंह ने कॉल किया था. इसकी पुष्टि भी जांच में हुई.
गर्भवती युवती की लाश मिलने के बाद एक शपथ पत्र पुलिस के हाथ लगा था. यह भी जांच का आधार बना. यह शपथ पत्र दोनों के विवाह से जुड़ा हुआ था. मृतका अनिला सिंह का प्रेम संबंध अनिल सिंह गोंड़ से था. दोनों लिव इन रिलेशन में साथ रह रहे थे. इसी बीच अनिला गर्भवती हो गई थी.
उसके बाद दोनों ने 15 दिसंबर 2024 को सकलपुर के शिवमंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था. 19 दिसंबर 2024 को दोनों ने शपथ पत्र बनवाया था. दोनों अनिला के घर जयपुर में रह रहे थे. लेकिन पुलिस को गुमराह करने घटना के कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव चला गया था.
युवती जब गर्भवती हुई तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था. आरोपित अनिल सिंह ने प्रेम विवाह जरुर किया था. लेकिन उसे शक था कि अनिला का प्रेम संबंध किसी दुसरे युवक से है. युवती के बच्चे को भी दूसरे का बच्चा बताता था. दोनों के बीच विवाद इसी बात को लेकर था.
मामला दरिमा थाने तक पहुंचा था. यहां दोनों के बीच समझौता हो गया था. लेकिन प्रेमी उसे छोड़कर अपने घर सेमरिया चला गया था. घटना वाले दिन अनिल वापस जयपुर पहुंचा.
अनिला सिंह ने जब प्रेमी के साथ उसके घर जाने की जिद की तो अनिल सिंह तैयार नहीं हुआ. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और अनिल सिंह ने अनिला की गला दबाकर कत्ल कर दिया और फरार हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI