कृषि उपज मंडी के पास निर्माणाधीन दुकान में अज्ञात बुजुर्ग ग्रामीण की मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस
The body of an unidentified elderly villager was found in a shop under construction near the agricultural produce market, creating panic in the area, and police arrived at the scene.
गरियाबंद : गरियाबंद नगर में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब रावणभाठा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने एक निर्माणाधीन दुकान में अधेड़ की लाश मिली. मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 रावणभाठा स्थित मंगलवार की सुबह कृषि उपज मंडी के सामने अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र 50 से 55 साल के बीच की आशंका जताई जा रही है. खबर के बाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इस मामले में पुलिस ने मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है. आसपास लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं. लोग मृतक की पहचान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए. पुलिस ने आशंका जताई है कि मौत प्राकृतिक भी हो सकती है या किसी अन्य कारण से भी हुई हो सकती है. सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.
आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आस-पास के थानों को भी जानकारी दी गई है ताकि कहीं गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज हो तो मिलान किया जा सके. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर मृतक के बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना गरियाबंद से संपर्क करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



