राजिम में सड़क किनारे युवक की मिली लाश, 24 घंटे में अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश, देवरी हत्या मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार
The discovery of a young man's body on the roadside in Rajim caused a sensation, suspicion of murder, and an atmosphere of panic and anger in the village. Police engaged in investigation.
गरियाबंद/राजिम/देवरी : गरियाबंद जिला के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में रात को उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक की छत-विछत हालत में लाश बरामद हुई. देवरी में हुई चंदू तारक की नृशंस हत्या के मामले में गरियाबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते सामूहिक रुप से अंजाम दी गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली. लाश मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आग की तरह खबर फैल गई और मौके पर भारी तादाद में ग्रामीण जमा हो गए. ग्रामीणों ने फौरन इसकी खबर राजिम पुलिस को दी. खबर मिलते ही राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. हालात का जायजा लिया. और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी गई.
प्रार्थी गोपी राम तारक पिता विशेलाल तारक उम्र 58 साल निवासी देवरी, थाना राजिम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके बेटे हितेश्वर तारक उर्फ चंदु तारक को 28 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे गांव के ही 11 लोगों ने एक राय होकर घर से जबरन घसीटते हुए कोपरा से बोरसी रोड किनारे ले जाकर लाठी-डंडा और पत्थरों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया.
इस घटना की रिपोर्ट पर थाना राजिम में धारा 332(ख), 296, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3), 191, 103(1) बीएनएस 2023 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी राजिम को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए. इसके बाद पुलिस टीम गठित कर प्रार्थी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए 11 संदेहियों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अलग-अलग बयान लिया गया जिसमे उन्होंने हत्या करना कबूल किया. जुर्म का पुख्ता सबूत मिलने पर सभी 11 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड..
मृतक हितेश्वर तारक उर्फ चंदु तारक थाना राजिम का गुण्डा बदमाश था. जिसके खिलाफ मारपीट और चोरी के 8 अपराध, 9 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां, पहले से दर्ज थीं और थाना राजिम में उसका गुण्डा फाइल भी संधारित है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
करण साहू
नोहर विश्वकर्मा
विमलेश साहू
थानचंद साहू
सुनील साहू
शिव साहू
गजेन्द्र साहू
लक्ष्मीचंद सतनामी
भुरु उर्फ ओमप्रकाश सतनामी
उमाशंकर यादव
अक्षय साहू
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



