राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, खड़ी बाइक को किया आग के हवाले, दावड़ा कॉलोनी में दहशत, कार में तोड़फोड़ और घर में पत्थरों से हमला

The morale of the miscreants is high in the capital, they set a parked bike on fire, panic in Davda Colony, vandalism in the car and attack with stones in the house

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, खड़ी बाइक को किया आग के हवाले, दावड़ा कॉलोनी में दहशत, कार में तोड़फोड़ और घर में पत्थरों से हमला

खड़ी बाइक को किया आग के हवाले

रायपुर : रायपुर में महंतपारा स्थित रुद्र चौक के पीछे खड़ी बाइक को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। वारदात की खबर मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

दावड़ा कॉलोनी में दहशत, कार में तोड़फोड़ और घर में पत्थरों से हमला

रायपुर : अज्ञात लड़के के उत्पात के चलते दावड़ा कॉलोनी (पचपेड़ी नाका) में दहशत का माहौल बना हुआ है. CCTV में पूरी घटना कैद हो गई है. घटना 27 मई तड़के 3 बजकर 46 मिनट पर हुई है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अज्ञात युवक कॉलोनी में लड़खड़ाते हुए आया और घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने लगा. इतना ही नहीं घरों पर उसने पत्थर भी फेंके। जब सुबह लोग उठे तो कार क्षतिग्रस्त हालत में देखें। एक घर की खड़की का कांच पत्थर फेंके जाने से टूटा हुआ था.
उत्पात के बारे में जिम्मेदार नागरिक पी के राव ने बताया कि उत्पाती लड़का अज्ञात है. कॉलोनी के पीछे गली है. वहां के लड़के होने की आशंका है. जल्द ही हम लोग पुलिस से शिकायत करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB