युवक ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पड़ोसी का काटा गला, मचा हड़कंप, बोला- गाली दी तो सहन नहीं हुआ, इसलिए मारा, आरोपी यशराज गिरफ्तार
The young man slit the throat of his elderly neighbour with an axe, causing a stir, he said- he could not tolerate the abuse so he killed him, accused Yashraj arrested
बिलासपुर/बेलगहना : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बिलासपुर जिले में शराब के नशे में अधेड़ पड़ोसी ने युवक को गाली दी. जिससे नाराज होकर युवक ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया. हमले में खून से लथपथ अधेड़ जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पहाड़बछाली निवासी छेदीलाल यादव उम्र 65 साल खेती करता था और इन दिनों अपने पड़ोसी बृहस्पति बाई के मकान में रह रहा था. क्योंकि उसके मकान की छत मरम्मत की वजह से खाली थी. 4 अगस्त को रात में पड़ोस में रहने वाला यशराज भानू उर्फ छोटा उम्र 20 साल उससे मिलने पहुंचा.
इसी दौरान छेदीलाल शराब के नशे में था और उसने यशराज को गालियां देना शुरु कर दिया. गुस्से में आकर यशराज ने पास में रखी कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार कर दिया. इससे छेदीलाल खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
कत्ल की जानकारी आसपास के लोगों को हुई. तब उन्होंने पुलिस को वारदात की खबर दी. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो आरोपी को गांव में पकड़ लिया. इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में शव पंचनामा और घटना स्थल की जांच की. फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



